{"_id":"5b1c1eb84f1c1ba76e8b6f18","slug":"41528569528-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्तदान सबसे बड़ा महादान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्तदान सबसे बड़ा महादान
Updated Sun, 10 Jun 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रक्तदान सबसे बड़ा महादान
सिखेड़ा। जानसठ रोड पर केके डुप्लेक्स में रोटरी क्लब मिड टाउन द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन दीपक जैन, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन हरि गुप्ता व विशेष विशिष्ट अतिथि मुख्य चिकित्सा अधिकारी पीएस मिश्रा रहे।
इस दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी पीएस मिश्रा ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी से रक्तदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। रक्तदान से कोई हानि नहीं है। इसलिए सभी को रक्तदान अवश्य करना चाहिए। क्लब अध्यक्ष अरविंद गर्ग व रोटेरियन सुनील अग्रवाल ने बताया कि क्लब पहले भी शिविर लगाता रहा है तथा आगे भी रक्तदान शिविर का आयोजन होगा। शिविर को सफल बनाने में भारत अग्रवाल, रोटेरियन उमेश गोयल, आकाश गर्ग, आकाश बंसल, विनय सिंह, राकेश राठी, भुवनेश गुप्ता, पंकज जैन, विपुल भटनागर, आरसी मिश्रा, देवेंद्र अरोरा, शुभम बिंदल, मनीष भाटिया आदि का सहयोग रहा। रोटरी क्लब सचिव हर्ष पुरी ने रक्तदान करने वालों का आभार व्यक्त किया।
बिजली मोटर चोरों का आतंक
जानसठ। किसानों के करीब एक दर्जन बिजली मोटर चोरी कर लिए गए हैं। पीड़ित किसानों ने तहरीर देकर चोरों को पकडऩे की मांग है। गांव सादपुर निवासी विजेंद्र पुत्र महावीर, बिटटू पुत्र यशपाल, सुभाष पुत्र महेंद्र व सोनू गांव अहमदगढ़ निवासी बिल्लू के टयूबवैल से विद्युत मोटर चोरी हो चुके हैं। वहीं गांव वाजिदपुर कवाली में 15 दिन के अंदर छह किसानों के विद्युत मोटर चोरी हो गए। किसानों ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई करने तथा मोटर चोर गिरोह का खुलासा करने की मांग की है।