फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   उप चुनाव के नतीजो से भाजपा हताश: राठी

उप चुनाव के नतीजो से भाजपा हताश: राठी

Sat, 09 Jun 2018 12:29 AM IST
Updated Sat, 09 Jun 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
उप चुनाव के नतीजो से भाजपा हताश: राठी
मीरापुर। रालोद जिलाध्यक्ष अजीत राठी ने कहा कि कैराना लोकसभा सीट से तबस्सुम हसन की जीत विपक्ष की एकजुटता की जीत है। इस जीत से केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार हताश हो चुकी है। नया गांव के एक मदरसे में रालोद जिलाध्यक्ष अजीत राठी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य ब्रजवीर सिंह, प्रदेश महासचिव सुधीर भारतीय, वरिष्ठ नेता ओमकार वालिया, प्रदेश सचिव विकास बालियान, ब्लाक अध्यक्ष जयपाल सिंह, जिला प्रवक्ता विकास कादियान, मोंटी कादियान आदि का ग्रामीणों ने स्वागत किया। जिलाध्यक्ष राठी ने कहा कि कैराना लोकसभा सीट और नूरपुर विधानसभा सीट पर जीत असत्य पर सत्य की जीत है। इससे किसान, मजदूर, दलितों एवं मुस्लिम समाज के लोगों का मनोबल बढ़ा है। अब देश में लोगों को आपस में लड़ाकर सत्ता हासिल करने वालों की नहीं चलेगी। हाजी मेहरबान, मोहम्मद नाजिर, नवाब अली, ममता, वाजिद अली, कादिर, मेहराज अहमद, जावेद, उम्मेद, राकिब, अलीहसन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


गोकशी पकड़ी, आरोपी फरार
मीरापुर। एसओ मनोज चौधरी ने बताया कि गढ़ी मुझेड़ा निवासी भूरे के आम के बाग में पुलिस ने दबिश दी। इस दौरान गोकशी कर रहे चार लोग पुलिस को देख भाग निकले जिनमें से तीन शमीम हैदर पुत्र सुबहान अली, उस्मान पुत्र इरफान कुरैशी, आफताब पुत्र निसार कुरैशी को पहचान लिया गया। पुलिस ने घटनास्थल से करीब 100 किलो मांस, अवशेष और उपकरण बरामद किए। पशु चिकित्सक डॉ सुनील बिंदल ने मौके से मिले मांस के गोमांस होने की पुष्टि की। इसके बाद गोमांस और अवशेष गड्ढा खुदवाकर दबवा दिए गए। पुलिस ने तीन लोगों को नामजद और एक अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


सड़क हादसों में चार घायल
मीरापुर। गांव दकैलापुर के सामने दिल्ली से बिजनौर की ओर जा रहे कार चालक मुस्तकीम ने गांव की ओर से बाइक पर आ रहे गौरव पुत्र रतन सिंह को टक्कर मार दी। इसमें दोनों घायल हो गए। दूसरे मामले में एक वाहन को बचाने के प्रयास में बीआईटी पुलिस चौकी के निकट तीन वाहन आपस में टकरा गए। इस दुर्घटना में ट्रक चालक राकेश कुमार पुत्र सुरेश चंद निवासी मुजफ्फरनगर, शिवा सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी कोटद्वार घायल हो गए। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर घायलों को उपचार दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जकात, सदका का महत्व बताया
मीरापुर। रमजान माह के चौथे जुमे के अवसर पर सभी मस्जिदों में रोजेदारो ने नमाज अदा की। शाही जामा मस्जिद के मौलाना आस मोहम्मद ने नमाजियों को रमजान माह में जकात, सदका आदि का महत्व बताया। इसके साथ थावर वाली मस्जिद, कमलियान मस्जिद, चांद तारा मस्जिद, कुरैशियान मस्जिद, हलवाईयान मस्जिद में भी रोजेदारों ने नमाज अदा कर देश में भाईचारे और अमन की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed