{"_id":"5b16dd8d4f1c1b53268b464c","slug":"41528225165-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस हिरासत से हत्यारोपी भागा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस हिरासत से हत्यारोपी भागा
Updated Wed, 06 Jun 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस को चकमा देकर भागा, दबोचा
मुजफ्फरनगर। कचहरी में पेशी के लिए आया एक हत्यारोपी बंदी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। सिपाही ने उसे दबोच लिया, जबकि उसे भगा कर ले जाने वाला उसका साथी बाइक लेकर फरार हो गया। पुलिस ने हत्यारोपी बंदी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। उसे बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
मंसूरपुर क्षेत्र के ग्राम जड़ौदा निवासी जुनैद पुत्र मेहरबान हत्या के मामले में जेल में बंद है। मंगलवार को जुनैद की कोर्ट में पेशी थी, जहां पर जुनैद के खिलाफ गवाही हुई थी। जब कांस्टेबल निशांत बंदी जुनैद को लेकर कोर्ट से आ रहा था, तो जुनैद का एक साथी सिपाही को धक्का देकर जुनैद को बाइक पर बैठाकर फरार हो गया। सिपाही ने बाइक का पीछा किया और पीछे से जुनैद का कॉलर पकड़ लिया। काफी दूर तक सिपाही बाइक के साथ घिसटता चला गया। बाद में बाइक गिर गई। बाइक सवार मौके से फरार हो गया, जबकि सिपाही ने जुनैद को दबोच लिया। इसी बीच जुनैद दोबारा सिपाही से अपना हाथ छुड़ाकर भाग लिया। सिपाही ने शोर मचाते हुए उसका पीछा किया। बंदी कलक्ट्रेट की कैंटीन में घुस गया, जहां पर मौजूद एलआईयू के सिपाही नेत्रपाल ने जुनैद को दबोच लिया और पुलिस को सौंप दिया। सूचना मिलने पर सिविल लाइन पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और जुनैद को हिरासत में ले लिया। इस मामले में सिपाही निशांत ने उसके खिलाफ सिविल लाइन में मुकदमा दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर सिविल लाइन डीके त्यागी ने बताया कि जुनैद शातिर अपराधी है, जिस पर हत्या के मामले में गिरफ्तारी से पहले 50 हजार का इनाम घोषित था। उसे बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।