फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   भाकियू का 11 जून को हाइवे पर चक्का जाम का ऐलान

भाकियू का 11 जून को हाइवे पर चक्का जाम का ऐलान

Wed, 06 Jun 2018 12:25 AM IST
Updated Wed, 06 Jun 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
भाकियू का 11 जून को हाइवे पर चक्का जाम का ऐलान
खतौली। भाकियू जिलाध्यक्ष ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा भूमि अधिग्रहण का मुआवजा किसानों को दिलवाए जाने की मांग को लेकर कार्यकर्ता और किसान 11 जून को नेशनल हाइवे पर चक्का जाम करेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया इस बार शासन व प्रशासन से आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी। इस संबंध में डीएम के नाम एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
विज्ञापन

गांव तिगाई के स्कूल में मंगलवार को बैठक हुई। जिसमें जिलाध्यक्ष राजू अहलावत ने कहा कि आठ साल पूर्व दर्जनों किसानों की भूमि को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग 58 के चौड़ीकरण व बाईपास निर्माण को किसानों की भूमि का अधिग्रहण सन 2006 में किया गया था। उस दौरान प्रतिकर निर्धारण को लेकर आर्बीट्रेशन अवार्ड 2010 में पारित की गया था। अवार्ड में लिपिकीय/ अंकगणित की त्रुटि के चलते ब्याज व सुखाधिकार की कम धनराशि का भुगतान भूस्वामियों को हो सका था। लगातार कई बार जिला प्रशासन व राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों से वार्ता हो चुकी है। मगर जिला प्रशासन की लापरवाही के चलते किसानों को पूर्ण प्रतिकर भुगतान नहीं हो सका है। भाकियू द्वारा डीएम के नाम एसडीएम को दिए गए ज्ञापन में मांग करते हुए कहा कि हाइवे के लिए अधिग्रहण की गई किसानों की भूमि का रुका हुआ मुआवजा दिलवाए जाने सहित पांच सूत्री मांगों को पूरा कराने की मांग की गई है। मौके पर नगर अध्यक्ष मनोज सहरावत, जुल्फकार उर्फ छोटा, साकिब अली, जितेंद्र, पंकज, दीपक, विपिन, मनोज, सुरेंद्र, मदन, रुपेश, जोनी, मुज्जमिल, प्रभात आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed