{"_id":"5af0a0d74f1c1ba0098b88c3","slug":"41525719255-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 लाख से निर्मित सड़क का पालिकाध्यक्ष ने किया लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 लाख से निर्मित सड़क का पालिकाध्यक्ष ने किया लोकार्पण
Updated Tue, 08 May 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 22 मोहल्ला लक्ष्मण विहार में करीब 11 लाख से बनाई गई सड़क का पालिकाध्यक्ष अंजू अग्रवाल ने लोकार्पण किया है। इस दौरान मोहल्लेवासियों ने नाले की सफाई और फॉगिंग कराने की मांग की है।
वार्ड संख्या 22 में 14वें वित्त आयोग की धनराशि से मोहल्ला लक्ष्मण विहार की कई गलियों में डैंस, साईड पटरी पर सीसी इंटर लाकिंग टाईल्स सड़क का निर्माण कराया गया है। नगर पालिका ने इस निर्माण कार्य को करीब 11 लाख की धनराशि खर्च कर पूरा कराया है। सोमवार को पालिकाध्यक्ष ने इस सड़क का लोकार्पण किया है। मोहल्लेवासियों ने यहां पर टूटी पुलिया और नालों की सफाई, फॉगिंग कराने की मांग की है। पालिकाध्यक्ष ने जेई को टूटी हुई पुलिया को तत्काल प्रभाव से बनाने के आदेश दिये। वहीं मोहल्लेवासियों को आश्वासन दिया कि नाले की सफाई कराने के बाद फोगिंग करायी जायेगी। इस दौरान सभासद सुनील शर्मा, सरफराज आलम, मनोज वर्मा, ओम सिंह, प्रशांत कुमार पूर्व सभासद, लिपिक ओमवीर सिंह, गोपाल त्यागी आदि मौजूद रहे।