{"_id":"5ad4f81f4f1c1b84028b4f31","slug":"41523906591-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिद्घार्थ ने तीरंदाजी में जीता रजत पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिद्घार्थ ने तीरंदाजी में जीता रजत पदक
Updated Tue, 17 Apr 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थ ने तीरंदाजी में जीता रजत पदक
शाहपुर। गांव शाहजुड्ड़ी निवासी सिद्धार्थ देशवाल ने पुणे के आर्मी स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट में आयोजित दो दिवसीय 25 वी राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में रजत पदक हासिल किया। गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने उसका स्वागत किया।
शाहजुड्डी निवासी यशपाल सिंह के बेटे सिद्धार्थ देशवाल ने अपने सभी मुकाबले जीत कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। क्वार्टर में उसने महाराष्ट्र को पांच अंकों से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सेमीफाइनल में एसएससीवी को छह अंकों से पराजित कर फाइनल में पहुंचा। फाइनल में हुए रोमांचक मुकाबले में मणिपुर से हुए कड़े संघर्ष में रजत पदक पर ही संतोष करना पड़ा। तीन दिन पहले सम्पन्न हुई प्रतियोगिता में 34 राज्यो के 272 तीरंदाजों ने भाग लिया। सोमवार को गांव पहुंचने पर सिद्घार्थ का ग्रामीणों ने स्वागत किया। इस दौरान चौधरी शरनवीर देशवाल, कुलदीप सिंह, भीष्म सिंह, हरबीर सिंह जयवीर सिंह, यशपाल सिंह, संजीव, शोभाराम, धर्मपाल, जगदीश, आदि मौजूद रहे।