{"_id":"5ac121a54f1c1bdd618b4e22","slug":"41522606501-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री योगी से मिले स्वामी यशवीर महाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री योगी से मिले स्वामी यशवीर महाराज
Updated Sun, 01 Apr 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी से मिले स्वामी यशवीर महाराज
मुजफ्फरनगर। योग साधना यशवीर आश्रम बघरा के संस्थापक महंत स्वामी यशवीर महाराज ने रविवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट की। उन्होंने बघरा में स्थित यशवीर आश्रम में बने भवन का उद्घाटन करने का निमंत्रण सीएम को दिया। स्वामी यशवीर महाराज ने मुख्यमंत्री को जिले की समस्याओं से अवगत कराया। बताया कि दंगे में फंसे फर्जी मुकदमों को वापस लिया जाए, किसानों को गन्ने का भुगतान दिलाया जाए, गांव में आवारा पशुओं की व्यवस्था के लिए प्रत्येक गांव में पड़ी बंजर भूमि मे गोशाला बनाने का भार गांव प्रधानो को सौंपा जाए तथा बढे़े बिजली के दाम घटाया जाए। इस दौरान उनके साथ ब्रहाचारी मृगेंद्र भी मौजूद रहे।