{"_id":"5abe85f64f1c1bb5618b48d8","slug":"41522435574-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनसा देवी मंदिर पर दो दिवसीय मेले का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनसा देवी मंदिर पर दो दिवसीय मेले का आयोजन
Updated Sat, 31 Mar 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रतनपुरी। रतनपुरी में माता मनसा देवी मंदिर पर दो दिवसीय मेले का आयोजन किया गया। दूर दराज से आए श्रद्धालुओं ने मंदिर में प्रसाद चढ़ाकर मन्नतें मांगीं।
मंदिर समिति के अध्यक्ष तरसपाल सिंह ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी रतनपुरी में माता मनसा देवी मंदिर पर दो दिवसीय मेले का शुक्रवार से शुभारंभ हुआ। बताया कि इस मंदिर के बारे में मान्यता है कि आज से करीब 45 वर्ष पहले गांव के ही एक किसान रुमाल सिंह को हल चलाते समय यहां पर माता मनसा देवी की पुरानी मूर्ति जमीन से प्राप्त हुई थी। ग्रामीणों ने इस मूर्ति को स्थापित करके इसी स्थान पर माता मनसा देवी मंदिर का निर्माण कराया। तभी से यहां पर मेले का आयोजन प्रतिवर्ष नवरात्र के बाद पड़ने वाली चतुर्दशी और पूर्णिमा को किया जाता है। मेले में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए थानाध्यक्ष रतनपुरी विरेंद्र कसाना पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। मेले में शुक्रवार सुबह से ही माता मनसा देवी मंदिर पर प्रसाद चढ़ाने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। मेले में मंदिर समिति के सचिव बिजेंद्र सिंह, ओमकार उर्फ कलवा भगत, सतेंद्र सोम, सुभाषचंद, ओमपाल सिंह, नरेंद्र सोम, विनोद कुमार, कप्तान मास्टर, नरेश प्रधान, धीर सिंह, रिछपाल प्रधान आदि व्यवस्था बनाने में सक्रिय रहे।