{"_id":"5aaeb6eb4f1c1ba2238b5edc","slug":"41521399531-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक व कार की टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक व कार की टक्कर
Updated Mon, 19 Mar 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हादसे में कार चालक घायल
बुढ़ाना। बुढ़ाना-कांधला मार्ग पर रविवार को गांव नीमखेडी भट्ठे के पास कार व ट्रक की आमने सामने की टक्कर हो गई। इस घटना में कार का चालक रवि निवासी राजपुर गढ़ी घायल हो गया। ट्रक का चालक ट्रक सहित मौके से फरार हो गया। घायल रवि को चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया। घटना की तहरीर रवि ने पुलिस को दी है।
वैदिक संस्कृति का संदेश दिया
बुढ़ाना। हिंदू नववर्ष पर आर्य समाज मंदिर दयानंद नगर में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस मौके पर यज्ञ का आयोजन कर सभी देशवासियों को नववर्ष की बधाई दी गई। कस्बे के आर्य समाज मंदिर दयानंद नगर में चैत्र शुक्ल प्रतिपदा विक्रम सम्वत 2075 हिंदू नववर्ष पर यज्ञ का आयोजन किया गया। आर्य समाज मंदिर में आयोजित यज्ञ में उपस्थित सभी लोगों ने यज्ञ में आहुति दी। पूर्ण आहुति के बाद संपूर्ण राष्ट्र के उन्नति व मंगलमय होने की कामना की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डा.धीरज आर्य ने मौके पर मौजूद सभी लोगों व देशवासियों को हिंदू नववर्ष की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर भजनोपदेशक कुलदीप आर्य ने अपने भजनों के माध्यम से वैदिक संस्कृति का संदेश दिया। इस मौके पर ठेकेदार विरेंद्र राणा, संजीव पंवार, ऋषिपाल वर्मा, डा.चंद्रपाल आर्य, भूपति शर्मा, मा. तेजपाल सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
-