{"_id":"5aaeb60d4f1c1b3a058b5e91","slug":"41521399309-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश भक्ति के तरानों पर झूमें युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश भक्ति के तरानों पर झूमें युवा
Updated Mon, 19 Mar 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देशभक्ति के तरानों पर झूमे युवा
मुजफ्फरनगर।
वसंतोत्सव में गीत, नाटिका और नृत्य की रंगारंग प्रस्तुतियों के माध्यम से एकता, सद्भाव और देशप्रेम का संदेश दिया गया। पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री एवं सांसद डॉ संजीव बालियान ने कहा कि युवा शक्ति अपने पुरुषार्थ, लगन और योग्यता से भारत की उन्नति में अहम भूमिका निभाएं।
आदर्श कालोनी स्थित एक फार्म में संगीत सरिता म्यूजिक सेंटर के निर्देशन में आयोजित वसंतोत्सव में युवाओं ने देशभक्ति के तराने गाए। मॉ तुझे सलाम, गीत में आशीष कौशिक, दिव्यांश शर्मा, प्रदीप सैनी, मोहित, श्याम सिंह, मंगेश, हिमांशु तोमर, सन्नी ने जोश भरा। पलविंद्र ने- की बण दुनिया दा तथा आजाद सिंह ने- कोई जब तुम्हारा हृदय तोड़ दे, गीत से समा बांध दिया। अनूप शर्मा, निधि, लोकेश, अनुज गौतम ने भी गीत सुनाए। शास्त्रीय गायिका गिरिजा देवी को श्रद्धांजलि दी गई। महिला वर्ग में कृतिका धमीजा, संगीता यादव, पूनम, प्रियंका गर्ग, मान्या, श्वेता, आस्था, सुमन, तुलिका जैन, ममता सिंह और राजश्री की प्रस्तुति पर श्रोता झूम उठे। बाल वर्ग में गोविंद, रिदम, आदविक, देवांश मलिक, नचिकेता, सुखमन, कृषिव ने गीत- सर जो तेरा चकराए, पर शानदार नाटिका दिखाई। सक्षम, प्रणव ने भी अपनी प्रस्तुति पर दर्शकों की दाद बटोरी। तबले पर साक्षत जैन एवं नीलेश मिश्रा तथा हारमोनियम पर विशेष मिश्रा ने संगत दी। गीतकार प्रमोद शर्मा एवं संगीतकार दलीप कुमार मिश्रा के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने समूह गीत में देश भक्ति के रंग बिखेरे। इससे पूर्व, दीप प्रज्वलित कर डॉ एससी कुलश्रेष्ठ एवं अधिवक्ता एनके अरोरा ने शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि सांसद डॉ संजीव बालियान ने कहा कि युवा भारत की विविध संस्कृति के आदर्शों और मूल्यों पर चले। अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य सरदार सुखदर्शन सिंह बेदी, अमित मोहन, पंडित रामदेव शर्मा, प्रधानाचार्य प्रहलाद सिंह, देवराज पंवार, राकेश राठी, अतुल शरण, मुकेश लाल, विजय दीक्षित, डॉ आरके सिंह, अशोक सिंघल आदि ने विचार रखे। अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष आंचल तोमर और संचालन दिलीप कुमार मिश्रा ने किया। इस मौके पर राधेश्याम सिंघल, मनोज पुंडीर, विजय प्रजापति, वीरेंद्र सैनी, धर्मपाल सिंह, परमकीर्ति शरण, स्वदेश कौशिक, श्रवण त्यागी, रवि आर्य, संदीप भारद्वाज, अमित मिश्रा का सहयोग रहा।