{"_id":"5aa421634f1c1bb8758b4bd3","slug":"41520705891-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"माता शीतला का मेला संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माता शीतला का मेला संपन्न
Updated Sat, 10 Mar 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीरापुर। सुप्रसिद्ध श्री शीतला माता मेले का ब्रह्मभोज एवं भंडारे के साथ समापन हो गया। श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया। महाभारत काल से लगते आ रहे इस मेले में सैकड़ों नवविवाहित जोड़ों ने माता के दर्शन कर अपने भावी जीवन के लिए मां का आशीर्वाद लिया। उधर, बड़ी संख्या में बच्चों का मुंडन संस्कार भी हुआ। व्यवस्था में बसंत शिक्षा सदन इंटर कॉलेज में स्काउट छात्रों ने भी सक्रिय भागीदारी की। रामबहादुर तोमर, अनिरुद्ध शारदा, मास्टर चंद्रपाल सिंह, नितिन शर्मा, मनोज शर्मा, विकास कौशिक, रूचिन शारदा, विवेक कौशिक, गोविंद, मनीष, विपिन, नीरज शारदा, विभोर डागा, नवनीत शारदा आदि का सहयोग रहा।
पांच साल बाद किया गिरफ्तार
मीरापुर। पुलिस ने छेड़छाड़ के एक मामले में वांछित अभियुक्त को कोर्ट के आदेश पर पांच साल बाद गिरफ्तार कर जेल भेजा। पुलिस के अनुसार रसूलपुर गढ़ी निवासी मोनू पुत्र ओमप्रकाश के विरुद्ध जानसठ थाने में पांच साल पूर्व छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया गया था, तभी से आरोपी गिरफ्तारी से बचा हुआ था।