{"_id":"5aa2d6154f1c1bbf758b48be","slug":"41520621077-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अत्याचार रोकने को आगे आएं महिलाएं: शिवानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अत्याचार रोकने को आगे आएं महिलाएं: शिवानी
Updated Sat, 10 Mar 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। न्यायिक मजिस्ट्रेट शिवानी त्यागी ने कहा कि महिलाओं के प्रति अत्याचार नियंत्रण में महिलाओं की सहभागिता आवश्यक है। कन्या भ्रूण हत्या रोकने के लिए सभी को मानसिक दृढ़ता के साथ मानवीय संवेदना भी जागृत करनी होगी।
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आयोजित विधिक साक्षरता शिविर में कोर्ट संख्या एक की न्यायिक मजिस्ट्रेट शिवानी त्यागी ने कहा कि संविधान में महिलाओं को पुरुषों के समान ही अधिकार प्राप्त हैं। अपने हक और शिक्षा क्षेत्र में नारी को जागरूक बनना चाहिए। न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रतिभा ने प्रदेश में महिलाओं के संबंध में चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। 14 अप्रैल को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन दीवानी न्यायालय परिसर के साथ कैराना, बुढ़ाना, कलक्ट्रेट मुजफ्फरनगर तथा शामली में किया जाएगा। जिसमें अपराधी 138 एनआई एक्ट, बैंक, मोटर दुर्घटना, बिजली एवं पानी बिल, वैवाहिक वाद, भूमि अधिग्रहण, राजस्व और सिविल वादों का निस्तारण किया जाएगा। कार्यक्रम में बीना शर्मा, नीरा शर्मा, रीना वर्मा, अनीता चौधरी आदि मौजूद रहे। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं ने भी भाग लिया।