{"_id":"5aa02a524f1c1bef7b8bb214","slug":"41520446034-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं के विशेषाधिकार के बारे में समझाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं के विशेषाधिकार के बारे में समझाया
Updated Wed, 07 Mar 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोरना।
महर्षि शुकदेव स्वामी कल्याणदेव डिग्री कालेज मोरना में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय महिला जागृति कार्यक्रम के दूसरे दिन छात्राओं को महिलाओं को प्राप्त विशेषाधिकार, विषम परिस्थितियों में पुलिस के साथ पीड़ित महिलाओं की सहायता करना आदि पर प्रकाश डालते हुए महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। थाना भोपा प्रभारी विजय सिंह ने छात्राओं को संबोधित करते हुए डायल 100 पुलिस व 1090 विशेष सेवा का लाभ लेने, मुसीबत के वक्त हौसला रखने, घटनाओं को नजरअंदाज न करने तथा अन्य पीड़ितों असहायों की सहायता करने आदि बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर मोरना चौकी प्रभारी तेज सिंह यादव, नरेंद्र बालियान, डॉ. जितेंद्र कुमार, डा. राजसिंह, नरेश कुमार, चंद्रमोहन स्वरूप भटनागर, नीता, मीनू, मीना, प्रीति, रजनीश कुमार, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।