{"_id":"5a6e1e874f1c1ba1268b6fe7","slug":"41517166215-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संचालक पदों का चुनाव आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संचालक पदों का चुनाव आज
Updated Mon, 29 Jan 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
शाहपुर। कस्बे और क्षेत्र में सहकारी समितियों के संचालक पद हेतु सोमवार को मतदान होगा। चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए सभी सहकारी समितियों पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
कस्बे की साधन सहकारी समिति के अलावा क्षेत्र के गांव सांझक तावली, गोयला, पलड़ी आदि गांवों में स्थित सहकारी समिति के संचालक पद के लिए सोमवार को मतदान होगा। इन सहकारी समितियों में संचालक पद का चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों ने अपनी जीत के लिए एडी चोटी का जोर लगाया हुआ है। ये उम्मीदवार मतदाताओं को उनके हितों में कार्य करने के साथ किसानों की समस्याओं को दूर करने आदि का वादा कर रहे हैं। उधर, थाना प्रभारी बीपी सिंह यादव ने बताया कि सहकारी समितियों के चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न कराने हेतु मतदान केंद्रों पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।