{"_id":"5a63962d4f1c1b7d268b59a9","slug":"41516475949-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समिति के संचालक पदों के नामांकन पत्र दाखिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समिति के संचालक पदों के नामांकन पत्र दाखिल
Updated Sun, 21 Jan 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोरना। मोरना, ककरौली, भोपा, सीकरी स्थित किसान सहकारी सेवा समिति के संचालक पदों के चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल किए गए।
मोरना स्थित किसान सेवा सहकारी समिति के सचिव रवि कुमार ने बताया कि संचालक पद के लिए 28 नामांकन पत्र खरीदे गए हैं। 22 जनवरी को नामांकन पत्रों की जांच होगी तथा 23 जनवरी को जांच प्रक्रिया संपन्न होगी। वहीं, नौ संचालक पदों के लिए 29 जनवरी को मतदान होगा, जिसमें 3163 मतदाता भाग लेंगे। 30 जनवरी को सभापति पद के लिए मतदान कराया जाएगा। मोरना समिति पर चुनाव अधिकारी एडीओ खतौली आनंदवीर के देखरेख में चुनाव प्रक्रिया आरंभ हो गई। नामांकन प्रक्रिया में तेजपाल सिंह, बालकिशन, मनोज, वैभव राठी आदि ने मुख्य भूमिका निभाई। दूसरी ओर किसान सेवा सहकारी समिति ककरौली पर संचालक पद के चुनाव के लिए 21 नामांकन पत्र खरीदे गए, जिनमें 20 नामांकन पत्र दाखिल हुए। समिति सचिव बबीता पाल ने बताया कि नौ संचालक पदों के लिए गांव ककरौली, बेहड़ा सादात, खरपौड़, खाइखेड़ी, दरियापुर, कैड़ी आदि गांवों के समिति सदस्य चुनाव प्रक्रिया में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। 30 जनवरी को सभापति पद के लिए चुनाव होगा। इस मौके पर पंचायत अधिकारी उमेशचंद, निर्वाचन अधिकारी के रूप में मौजूद रहे। चुनाव प्रक्रिया में श्यामपाल, रामगोपाल, अमित आदि उपस्थित रहे। इसके अलावा भोपा व गांव सीकरी सहकारी समिति पर भी नामांकन प्रक्रिया संपन्न हुई।