फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   मिशन इंद्रधनुष में प्रदेश से आगे निकला जिला

मिशन इंद्रधनुष में प्रदेश से आगे निकला जिला

Wed, 17 Jan 2018 12:49 AM IST
Updated Wed, 17 Jan 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
मिशन इंद्रधनुष में प्रदेश  से आगे निकला जिला
मुजफ्फरनगर। मिशन इंद्रधनुष अभियान में जिला सफलता की पटरी पर दौड़ रहा है। टीकाकरण के मामले में जनपद का रिकार्ड प्रदेश से भी बेहतर हो गया है। प्रदेश स्तर पर जहां 77 प्रतिशत आंकड़ा दर्ज किया गया है, वहीं जनपद इस मामले में 81 प्रतिशत तक पहुंच गया है। जिसमें महिलाओं का 99 प्रतिशत टीकाकरण किया जा चुका है।
विज्ञापन

सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान के लिए जनपद स्तर पर 124 अधिकारियों, कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जिसमें स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी भी शामिल है। यह अभियान एक साथ नौ ब्लॉकों पर आयोजित किया जा रहा है। अभियान 18 जनवरी तक चलेगा। इसके लिए डीएम के निर्देश पर अफसरों की जांच टीम बनी है, जिसमें सीएमओ और अन्य बड़े अधिकारी शामिल है। यह औचक निरीक्षण करने के साथ टीकाकरण के लिए जागरूकता फैलाने, नाराज परिवार को मनाएंगे। मंगलवार को अभियान की समीक्षा की गई। जिसमें कई पहलुओं पर अधिकारियों ने मंथन किया। दिलचस्प यह है कि अभियान के बल पर जिले ने प्रदेश को पछाड़ दिया है। मिशन इंद्रधनुष में प्रदेश का रिकार्ड 77 प्रतिशत तक सिमटा है, जबकि जिले में 16 जनवरी तक 81 प्रतिशत टीकाकरण का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। जिसमें 99 प्रतिशत गर्भवती महिलाओं को टीके लगाए जा चुके हैं। विभाग ने 145 नाराज परिवारों को मनाकर टीकाकरण किया। सीएमओ डॉ पीएस मिश्रा ने बताया कि अभियान की सफलता के लिए कार्य किया जा रहा है। जिले में 81 प्रतिशत टीकाकरण हो चुका है। कई स्थानों पर मामूली खामियां मिली थी, जिसे दुरुस्त कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed