फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   अपराध नियंत्रण को जनसहयोग जरूरी

अपराध नियंत्रण को जनसहयोग जरूरी

Thu, 11 Jan 2018 12:17 AM IST
Updated Thu, 11 Jan 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
अपराध नियंत्रण को  जनसहयोग जरूरी
हेलमेट पहनकर वाहन चलाएं
विज्ञापन

रतनपुरी/खतौली। रतनपुरी में निजानंद आश्रम में एस-7, एस-10 और थाना क्षेत्र के ग्राम प्रधानों की बैठक में सीओ बुढ़ाना हरिराम यादव ने कहा कि क्षेत्र के किसी भी गांव में अवैध शराब, जुआ, गोकशी आदि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। अपराध नियंत्रण के लिए जनसहयोग जरूरी है।

सीओ ने एस-7, एस-10 के सदस्यों से पुलिस का पूर्ण सहयोग करने की अपील की। सीओ ने हाईकोर्ट के निर्देश पर किसी भी धार्मिक स्थल पर बिना अनुमति के लाउडस्पीकर न लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी धार्मिक स्थल पर लाउडस्पीकर लगाना चाहता तो उसके लिए पहले निर्धारित मानक के अनुसार अनुमति लेनी होगी। इसके लिए शासन द्वारा निर्धारित प्रारूप जल्द ही थाने में उपलब्ध करा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि बाइक सवार हेलमेट लगाकर और उचित कागजात के साथ ही वाहन चलाएं। महिला उत्पीड़न से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत के लिए टोल फ्री नंबर 1090 का प्रयोग करें। इस अवसर पर इंस्पेक्टर रतनपुरी गिरीश चंद्र त्यागी ने बैठक में कहा कि गांव के छोटे-छोटे विवाद गांव स्तर पर ही एस-7 और एस-10 के सदस्यों की मदद से सुलझाए जाएं। अपराध रोकने में पुलिस का हर संभव सहयोग करें। पुलिस को अपना मित्र समझें। अध्यक्षता श्रीपाल शर्मा और संचालन पंडित सुभाषचंद शर्मा ने किया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान डॉ संदीप सैनी बड़सू, भाकियू ब्लॉक अध्यक्ष कपिल सोम, श्याम सिंह, तिजारत अली, प्रमोद कुमार, इरफान अली चंदसीना, हाजी वसीम, रविंद्र प्रधान, यशपाल सिंह, दिनेश शर्मा, मनोज शर्मा प्रधान, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मुजफ्फर अली, जाहिद अली, नैन सिंह पाल, रविंद्र कुमार फुलत, बुद्ध सिंह, सरवर चेयरमैन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed