फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   देशभक्ति गीतों और नृत्यों पर धमाल

देशभक्ति गीतों और नृत्यों पर धमाल

Sun, 31 Dec 2017 12:17 AM IST
Updated Sun, 31 Dec 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
देशभक्ति गीतों और नृत्यों पर धमाल
मुजफ्फरनगर। श्रीराम कॉलेज में गुडबाय 2017 और वेलकम 2018 कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति और सामूहिक नृत्यों पर धमाल मचाया। जाने वाले वर्ष को विदाई दी गई तो आने वाले कल का भव्य रूप में स्वागत किया गया। वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान युग आधुनिक हो गया है। ऐसे में मोबाइल, इंटरनेट का अधिक चलन बढ़ा है। इसके ज्यादा प्रयोग से छात्र-छात्राएं दूर रहे और सामान्य ज्ञान में वृद्धि करें।
विज्ञापन

शुभारंभ मुख्य अतिथि भाकियू राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत, विशिष्ट अतिथि सीडीओ अंकित अग्रवाल, शहर विधायक कपिलदेव अग्रवाल, चेयरमैन डॉ एससी कुलश्रेष्ठ, अध्यक्ष डॉ एनजी मजूमदार, अधिशासी निदेशक डॉ बीके त्यागी, कोआर्डिनेटर डॉ प्रेरणा मित्तल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। छात्रों ने गणेश वंदना से कार्यक्रम का आगाज किया। एकल नृत्य, पंजाबी गीतों पर नृत्य प्रस्तुत कर छात्रों ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, सामूहिक नृत्य पर प्रस्तुत दी। विधायक कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि छात्र-छात्राएं अपने लक्ष्य को पाने के लिए कड़ी मेहनत करें। वक्ताओं ने कहा कि छात्र-छात्राएं अपने बौद्धिक स्तर को बढ़ाएं। आधुनिक युग भले ही हो, लेकिन मोबाइल और इंटरनेट के अधिक प्रयोग से बचें। कार्यक्रम का संचालन शहजाद गौर, इकरा परवीन और अमित ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर नीतू सिंह, प्राची श्रीवास्तव, रूचि श्रीवास्तव, रूपल मलिक, आलोक जैन, अमित कुमार, अनिता, वैशाली गर्ग, राकेश कुमार, पूजा चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed