फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   एसडीएम कार्यालय पर महिलाओं का प्रदर्शन

एसडीएम कार्यालय पर महिलाओं का प्रदर्शन

Fri, 15 Dec 2017 12:02 AM IST
Updated Fri, 15 Dec 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
एसडीएम कार्यालय पर महिलाओं का प्रदर्शन
एसडीएम कार्यालय पर महिलाओं का प्रदर्शन
विज्ञापन

जानसठ (मुजफ्फरनगर)।
गांव कैथोड़ा की महिलाओं ने पात्रों के राशन कार्ड काटे जाने को लेकर एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन कर राशन कार्ड बनवाने की मांग की।
बृहस्पतिवार को गांव कैथोड़ा की रहने वाली महिलाओं और पुरुषों ने एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन कर पात्र लोगों के राशन कार्ड काटने का आरोप लगाते हुए एसडीएम श्याम अवध चौहान को शिकायती पत्र सौंपा। ग्रामीणों ने बताया कि उनके गांव में काफी समय से पार्टीबाजी चली आ रही है। जिसके चलते विरोधी पार्टी के किसी व्यक्ति ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत गांव में बने राशन कार्डों में अधिकांश कार्ड धारकों के अपात्र होने का आरोप लगाते हुए राशन कार्ड का सत्यापन कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया था। प्रार्थना पत्र की जांच एसओ एग्रीकल्चर गांव आए थे। आरोप है कि जांच अधिकारी ने विरोधी पार्टी से सांठगांठ करते हुए करीब डेढ़ सौ लोगों को अपात्र बताते हुए उनके राशन कार्ड निरस्त कर दिए थे। एसडीएम ने मामले की जांच बीडीओ विजय प्रताप यादव को सौंपते हुए ग्रामीणों को किसी पात्र का राशन कार्ड निरस्त नहीं होने देने का आश्वासन दिया। एसडीएम के आश्वासन के बाद ग्रामीण शांत हुए। प्रदर्शन करने वालों में शाहनवाज, फरजाना, नाजमा, अफसाना, अय्यूब, आजाद, बाला, इमराना, दिलशाद, साबिर, प्रवीण, रुखसाना आदि महिलाएं व ग्रामीण शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed