{"_id":"5a2d809f4f1c1b7a548c232f","slug":"41512931487-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंबेडकर पर कुमार विश्वास के बयान को लेकर भड़के छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबेडकर पर कुमार विश्वास के बयान को लेकर भड़के छात्र
Updated Mon, 11 Dec 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
अंबेडकर पर कुमार विश्वास के बयान से भड़के छात्र
मुजफ्फरनगर।
राष्ट्रीय छात्र लोकदल के कार्यकर्ताओं ने आप नेता कुमार विश्वास के अंबेडकर पर दिए बयान की निंदा की। कार्यकर्ताओं ने अहिल्याबाई चौक पर कुमार विश्वास के पोस्टर भी जलाए। आप अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल से उन्हें पार्टी से निष्कासित करने की मांग की।
आप के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुमार विश्वास द्वारा राजस्थान के एक कार्यक्रम में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर पर दिए विवादित बयान को लेकर देश भर में आक्रोश बना है। रविवार को रालोद छात्र सभा के कार्यकर्ताओं ने कुमार विश्वास को पार्टी से निष्कासित करने की मांग अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल से करते हुए अहिल्याबाई चौक पर प्रदर्शन किया। अस्पताल तिराहे पर कुमार विश्वास के पोस्टर जलाकर आक्रोश जताया गया। इस मामले में कुमार पर मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेजने की मांग की। छात्र नेता समद खान, नवाब रहमान, रवि कुमार, दानिश खान, महेश कुमार, अली मतलूब, अनुज शर्मा, वैभव चौधरी, वली खान, आसिफ खान, शारिक, सदफ आदि रहे।