{"_id":"5a26e4404f1c1b86698bfc36","slug":"41512498240-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राइवेट वाहन बुक कर भर्ती में पहुंचे अभ्यर्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राइवेट वाहन बुक कर भर्ती में पहुंचे अभ्यर्थी
Updated Wed, 06 Dec 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्राइवेट वाहन बुक कर भर्ती में पहुंचे अभ्यर्थी
मुजफ्फरनगर। सरकारी इंतजाम पर युवाओं को भरोसा नहीं है। अधिकांश युवा भर्ती में शामिल होने के लिए प्राइवेट वाहनों से पहुंच रहे हैं। इन वाहनों को प्रशासन ने जीआईसी मैदान में खड़े करने के निर्देश दिए हैं। हालांकि रोडवेज बसों और ट्रेनों से भी युवा पहुंच रहे हैं। इसको लेकर रेलवे स्टेशन पर सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जा रही है।
बुधवार को बिजनौर के नगीना, धामपुर और चांदपुर के अभ्यर्थियों की भर्ती होगी। इसके लिए अभ्यर्थी मंगलवार शाम शहर में पहुंच गए। अधिकांश युवक अपने स्तर से प्राइवेट वाहनों की बुकिंग कर भर्ती के लिए पहुंचे हैं। कुछ बसों, ट्रेनों के माध्यम से सेना भर्ती के लिए शहर पहुंचे। हालांकि अधिकांश युवाओं को सरकारी इंतजाम बस और ट्रेन पर भरोसा नहीं है। ट्रेनें कोहरे के कारण लेट चल रही हैं, जबकि बसें शाम को देहात क्षेत्रों से नहीं आती हैं, जिसके चलते बड़ी समस्या है। इससे निपटने के लिए युवा बोलेरो, मैक्स पिकअप, डीसीएम, मिनी बस के साथ छोटे-बड़े वाहन बुक कर भर्ती में पहुंच रहे हैं। उधर, रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ और जीआरपी की शिफ्टवार ड्यूटी लगाई गई है। 24 घंटे स्टेशन को फोर्स के साथ सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रखा जा रहा है।