{"_id":"5a1efc444f1c1b59678bf0fe","slug":"41511980100-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम की जांच में उपकरण सही निकले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम की जांच में उपकरण सही निकले
Updated Wed, 29 Nov 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसडीएम की जांच में उपकरण सही निकले
खतौली। एसडीएम राम अवतार शर्मा ने किसानों के सामने गन्ना क्रय केंद्र के कांटों में तौल मशीनों के उपकरण लगवाकर जांच पड़ताल की। जांच में वजन तौलने पर उपकरण सही निकले। मंगलवार को गन्ना समिति में वरिष्ठ निरीक्षक विधिक माप विज्ञान के दफ्तर में गन्ना तौल केंद्रों की मशीनों के डिजिटाइजर उपकरण की सील की जांच पड़ताल करने को लेकर कुछ किसानों ने हंगामा कर दिया था। किसानों का आरोप था कि उपकरण में छेड़छाड़ करके घटतौली की जाएगी। हंगामा होने पर शिकायत पर पुलिस ने 11 उपकरण अपने कब्जे मेें ले लिए थे। बुधवार को एसडीएम ने पुलिस से उपकरण मंगवाए और किसानों को साथ लेकर गन्ना क्रय केंद्रों पर पहुंचे। एसडीएम ने किसानों की मौजूदगी में उपकरणों को तौल कांटे में लगवाए और किसानों से वजन तौलने की बात कही। किसानों ने खुद भी कांटों पर वजन तौल कर देखा। वजन तौलने पर उपकरण सही निकले।