फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   मतदान में नहीं दिखा उम्र का असर

मतदान में नहीं दिखा उम्र का असर

Mon, 27 Nov 2017 12:46 AM IST
Updated Mon, 27 Nov 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
मतदान में नहीं  दिखा उम्र का असर
मतदान में नहीं दिखा उम्र का असर
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। रविवार को मतदान में उम्र का भी असर नहीं दिखाई दिया। उम्रदराज लोगों ने भी मतदान कर युवाओं को प्रेरित किया। अधिकांश बुजुर्ग बोले, अब यूथ पॉवर का समय है। युवा अपना प्रतिनिधि चुनने के लिए अच्छे प्रत्याशी को देखें, उसके बाद मत का प्रयोग करें।
डीएवी इंटर कालेज में बने बूथ पर वोट डालने आई 80 वर्षीय वृद्धा देवकी ने कहा कि वह हर चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करती है। वोट अवश्य करना चाहिए। यह प्रत्येक व्यक्ति का अधिकार है। चुनाव में महिलाओं को अधिक से अधिक मतदान करने के लिए प्रेरित किया। शहर के एक बूथ पर मतदान करने आई 72 वर्षीय वृद्धा सरोज बोली कि मतदान करने के लिए उसे भले ही सहारे की जरूरत बनी हो, लेकिन आज तक उसने किसी के दबाव में वोट नहीं किया है। मतदान अपनी इच्छाशक्ति और सोच-समझकर किया है। युवाओं की मतदान में बढ़ती संख्या से खुशी है।
विज्ञापन

चौधरी छोटूराम इंटर कालेज के बूथ पर वोट करने आए 82 वर्षीय करन सिंह ने कहा कि उन्हें खुद याद नहीं कि कितनी बार मतदान किया है। उन्होंने कहा कि मतदाता का वोट ही राजनीति में बदलाव की इबारत लिखता है। वह हमेशा अपने मन के प्रत्याशी को वोट करते आए हैं। इसी बूथ पर वोट डालने वाले 76 वर्षीय सुखबीर सिंह ने कहा कि मतदान ही लोकतंत्र को मजबूत करता है। देश-प्रदेश में युवाओं की संख्या अधिक है। युवा अपने वोट का शत प्रतिशत प्रयोग करें। उनके वोट वर्तमान में सबसे अहम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed