{"_id":"59fa1fb74f1c1bd1538ba658","slug":"41509564343-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यातायात माह अभियान का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यातायात माह अभियान का शुभारंभ
Updated Thu, 02 Nov 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यातायात माह अभियान का शुभारंभ
मुजफ्फरनगर।
सड़क पर सुरक्षित सफर के आह्वान के साथ यातायात माह अभियान शुरू हुआ। पुलिस लाइन में स्कूली बच्चों और युवाओं को यातायात नियमों की जानकारी दी गई। साथ ही यातायात संबंधी प्रदर्शनी के जरिए भी लोगों को यातायात नियमों का पालन करने का आह्वान किया गया।
पुलिस लाइन में बुधवार को एसपी सिटी ओमवीर सिंह और एसपी यातायात बीबी चौरसिया ने यातायात माह अभियान का शुभारंभ किया। लोगों को सुरक्षित यातायात के लिए प्रेरित किया। एसपी सिटी ने कहा कि यातायात नियमों की अनदेखी के कारण सड़कों पर प्रतिदिन होने वाले हादसों में जनहानि हो रही है। कुछ हादसों से हम बच सकते हैं, यदि हम नियमों का पालन करते हुए सुरक्षित सफर के लिए जागरूक बनें। आज शहर में न तो सड़कें सुरक्षित हैं और न ही चौराहे। हमारी छोटी-छोटी गलतियों के कारण शहर की सड़कों पर भी हादसे हो रहे हैं। हाईवे पर भारी ट्रैफिक को हादसों का बड़ा कारण माना जाता है, लेकिन अधिकांश मामलों में हमारी की गलतियां हमें मौत की राह तक ले जाती हैं। एसपी ट्रैफिक बीबी चौरसिया ने लोगों, छात्रों और एनसीसी व स्काउट कैडेटों को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए अपनी जान को सुरक्षित रखकर सफर करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि हर साल देश में सड़क हादसोें में होने वाली मौत के आंकड़े ट्रैफिक पुलिस के जागरुकता अभियान को पीछे छोड़ देते हैं। हमें अपने जीवन के लिए पूरी गंभीरता के साथ सोचना होगा। दो पहिया वाहनों पर सुरक्षित सफर के लिए हेलमेट जरूरी है। उन्होंने बताया कि यातायात माह के दौरान पूरे जिले में विभिन्न स्तरों पर कार्यक्रमों का आयोजन कर यातायात के नियमों का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। इसमें विद्यालयों में भी कार्यक्रम होंगे। इस अवसर पर मुजफ्फरनगर डिपो के एआरएम बीपी अग्रवाल, भारत भूषण, नादिर राना, राहुल कुशवाहा, सुधीर गर्ग, राजकुमार तोमर आदि मौजूद रहे।