{"_id":"59b1a2094f1c1bb0488b4ae6","slug":"41504813577-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच टीम के सामने दोनों पक्षों में भिड़ंत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांच टीम के सामने दोनों पक्षों में भिड़ंत
Updated Fri, 08 Sep 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जांच टीम के सामने दो पक्षों में भिड़ंत
भौराकलां (मुजफ्फरनगर)। प्रधान के विरुद्घ भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच करने पहुंचे अधिकारियों के सामने दोनों पक्ष भिड़ गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें शांत किया।
जैतपुर के ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान ऋषिपाल के विरुद्ध डीएम को शिकायत की थी। आरोप लगाया था कि प्रधान ने लोहिया आवास के नाम पर 20-20 हजार रुपये की वसूली की है। शौचालय और खड़ंजे निर्माण में भी धांधली का आरोप लगाया। डीएम के आदेश पर उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ रामशरण अरोड़ा और ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के जेई राजवीर सिंह यादव जांच के लिए गांव आए थे। अधिकारियों ने दोनों पक्षों के बयान लिए और भौतिक सत्यापन भी किया। इस दौरान दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए भिड़ गए। दोनों पक्षों में जमकर गाली-गलौज हुई। इसी दौरान पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर आकर ग्रामीणों को शांत किया। इसके बाद जांच की गई। डॉ रामशरण अरोड़ा ने बताया कि जांच पूरी कर ली गई है। एक सप्ताह में डीएम को रिपोर्ट दी जाएगी। उधर, प्रधान की पत्नि जीतकौर ने थाने पर पूर्व प्रधान नेत्रपाल आदि के खिलाफ तहरीर दी है। थानाध्यक्ष मनोज बालियान ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।