{"_id":"5995eb964f1c1b8a2f8b4589","slug":"41502997398-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैश्यावृति के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैश्यावृति के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार
Updated Fri, 18 Aug 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेश्यावृत्ति के आरोप में तीन युवतियों समेत छह गिरफ्तार
जानसठ। पुलिस ने वेश्यावृत्ति के अड्डे पर छापा मारकर तीन युवतियों समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है। बृहस्पतिवार को पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनका चालान कर दिया।
कस्बे में डीएवी इंटर कॉलेज के पास पिछले काफी दिनों से चल रही वेश्यावृत्ति से परेशान नागरिकों ने पुलिस को इस गोरखधंधे की सूचना दी। पुलिस ने मौके की तलाश कर छापेमारी कर तीन महिलाओं समेत छह आरोपियों को को गिरफ्तार कर लिया। छापेमारी के दौरान दो युवक आपत्तिजनक स्थिति में मिले। इंस्पेक्टर कमल सिंह चौहान ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में परवेज और अमित निवासी खतौली के हैं। दो युवतियां मेरठ और एक जानसठ की रहने वाली है। आरोपियों ने बताया कि उन्हें कस्बा जानसठ निवासी जाकिर यहां लेकर आया था। पुलिस ने वेश्यावृत्ति का अड्डा चलाने वाले मुख्य आरोपी जाकिर को भी कस्बे से ही गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि चकलाघर चलाने वाले जाकिर और तीन महिलाओं समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनका चालान कर दिया गया है।