{"_id":"597f7d704f1c1b251f8b4626","slug":"41501527408-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अर्द्घधनग्न होकर सड़क पर उतरे शिक्षामित्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अर्द्घधनग्न होकर सड़क पर उतरे शिक्षामित्र
Updated Tue, 01 Aug 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। समायोजन रद होने के बाद शिक्षामित्रों का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को शिक्षामित्रों ने अर्द्धनग्न होकर शहरभर में जुलूस निकाला। कलक्ट्रेट से पैदल मार्च निकाल कर शिक्षामित्रों ने शिवचौक पर जाम लगाया। मुद्दे पर कोई पहल नहीं होने पर मंगलवार को सामूहिक गिरफ्तारी दिए जाने का एलान किया गया।
सर्वोच्च न्यायालय के शिक्षामित्रों का सहायक अध्यापक के पद पर हुआ समायोजन रद करने पर आक्रोश की चिंगारी फूट पड़ी है। नाराज शिक्षामित्रों ने समायोजन बहाली को मोर्चा खोल दिया है। सोमवार को संयुक्त शिक्षामित्र संघर्ष मोर्चा के बैनर तले शिक्षामित्रों ने प्रदर्शन किया। कहा कि शिक्षामित्रों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। रालोद के जिलाध्यक्ष अजीत राठी ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा-शिक्षक का कल्याण करने के बजाए उनका विनाश करने पर तुली है। इसके बाद आक्रोशित शिक्षामित्रों ने कलक्ट्रेट से शिवचौक तक पैदल मार्च निकाला। शिक्षामित्रों ने अर्द्धनग्न होकर भाजपा कार्यालय तक जुलूस निकाला।
शिक्षामित्रों ने विधायक कपिलदेव अग्रवाल और भाजपा जिलाध्यक्ष रुपेंद्र सैनी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर उचित न्याय की मांग की है। साथ ही शिक्षामित्रों ने बहाली न होने पर मंगलवार को एसएसपी कार्यालय पर सामूहिक रूप से गिरफ्तारी दिए जाने का एलान किया है। उधर, भारतीय किसान संगठन, माध्यमिक शिक्षक संघ, उप्र सेवानिवृत्त प्राथमिक शिक्षक कल्याण परिषद के पदाधिकारियों ने शिक्षामित्रों के धरने पर पहुंचकर समर्थन दिया। इसके अलावा युवा रालोद के सहारनपुर मंडल अध्यक्ष अभिषेक चौधरी ने भी समर्थन की घोषणा की है। इस दौरान शिवकुमार यादव, लोकदल से धर्मेंद्र तोमर, ईश्वर सिंह, खुर्शीद अली, रोहित कौशिक, सुबोध त्यागी, इंद्रपाल सिंह, अक्षय कुमार, सोनू पंवार, इकलेश कुमार, राजकुमार चौहान, राजबीर त्यागी, नीरज, विभूमि कौशिक, देवेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
जाम खुलवाने को बहाया पसीना
शिक्षामित्रों के प्रदर्शन के कारण शिवचौक पर जाम लग गया। भगत सिंह रोड, कपड़ा मार्केट समेत रुड़की रोड पर वाहनों की कतार लग गई। जिसे खुलवाने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ा। जाम खुलवाने के लिए पुलिसकर्मियों को घंटों पसीना बहाना पड़ा।