फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   नगर में पैदल मार्च निकाला

नगर में पैदल मार्च निकाला

Mon, 31 Jul 2017 12:42 AM IST
Updated Mon, 31 Jul 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
नगर में पैदल मार्च निकाला
खतौली। सामाजिक संगठन नफरत के खिलाफ हम सबकी आवाज की ओर से अमन पसंद लोगों ने जीटी रोड पर रोडवेज बस स्टैंड से पैदल मार्च निकाला। पैदल मार्च बुढ़ाना रोड, ढाकन चौक, बड़ा बाजार, घंटाघर, जानसठ तिराहा, बुढ़ाना तिराहा होते हुए वापस रोडवेज बस स्टैंड पर पहुंचकर संपन्न हुआ। सामाजिक संगठन से जुड़े लोगों ने बताया कि इस पैदल मार्च का उद्देश्य है देशभर में भीड़ द्वारा बेगुनाह इंसानों को पीट पीटकर मारे जाने के खिलाफ तथा पुलिस द्वारा उचित कार्रवाई न करने, भीड़ द्वारा किए जा रहे इस कृत्य के खिलाफ मजबूत कानून बनाने, पीड़ित परिवारों की मदद करना है। पैदल मार्च में पंडित मुकेश शर्मा, मौलाना आजम, पंडित जयवंश भारद्वाज, रविश आलम, मौलाना मोहतसिम, सुबोध शर्मा, डॉ. अमीर अंजुम, डॉ. मोहम्मद अथर, डॉ. वकील, नीरज शर्मा, मोहम्मद जिया, फैराल जगीर, एन इरफान, डॉ उमरदराज, संजय तोमर, इंजीनियर मोहम्मद उस्मान, अमजद सैफी, आसिफ सैफी, शाहजेब मिर्जा, शबाब आलम, सलमान हसन, आकिफ कुरैशी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed