{"_id":"597e2b7c4f1c1b86508b47ed","slug":"41501440892-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्यूशन पढने गई छात्रा लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्यूशन पढने गई छात्रा लापता
Updated Mon, 31 Jul 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्यूशन पढ़ने गई छात्रा लापता
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के कृष्णापुरी से ट्यूशन पढ़ने के लिए गई छात्रा लापता हो गई। परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने पिता की ओर से अज्ञात में अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस छात्रा की तलाश में लगी है।
कृष्णापुरी निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसकी 17 वर्षीया बेटी इंटर में पढ़ती है। वह शनिवार शाम साढ़े चार बजे लद्दावाला स्थित अपनी सहेली के घर ट्यूशन पढ़ने की बात कहकर गई थी। वह स्कूटी से गई थी। मगर घर नहीं लौटी। उन्होंने अपनी बेटी से फोन पर संपर्क करना चाहा, तो उसका फोन भी बंद आया। इसके बाद वें लद्दावाला स्थित अपनी पुत्री की सहेली के मकान पर पहुंचे, वहां जाकर पूछताछ की तो पता लगा कि उनकी बेटी वहां पहुंची ही नहीं है। इसके बाद उन्होंने अपनी बेटी की सभी संभावित स्थानों पर तलाश की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए तहरीर देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने दी गई तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच पड़ताल के दौरान यह भी पता चला कि छात्रा बीत तीन माह से बीमार भी चल रही थी। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।