{"_id":"59627cb54f1c1bb4368b467c","slug":"41499626677-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाज में फैली कुरीतियां ही विकास में बाधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाज में फैली कुरीतियां ही विकास में बाधा
Updated Mon, 10 Jul 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाज में फैली कुरीतियां ही विकास में बाधा
जानसठ। नयागांव फैजाबाद में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में संगठन की मजबूती तथा दलित समाज के हित पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने का आह्वान किया।
नयागांव फैजाबाद में बौद्ध विहार पर बहुजन सशक्तीकरण संघ की ओर से गुरु पूर्णिमा का पर्व परंपरागत तरीके से मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बीएसएनएल के पूर्व चीफ इंजीनियर सुंदर पाल सिंह, संघ के प्रदेश अध्यक्ष नानकचंद जाटव, सीओ नेपाल सिंह ने कहा कि समाज में फैली कुरीतियों को दूर करे बिना समाज का उत्थान नहीं हो सकता। उन्होंने संगठन को मजबूत करने व दलित समाज के लिए युवा वर्ग को आगे आने का आह्वान किया। संघ के प्रदेश अध्यक्ष नानकचंद जाटव ने कहा कि समाज के विकास के लिए शिक्षा जरूरी है। हमें बच्चों को उच्च शिक्षा दिलानी होगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता शरण पाल सिंह व संचालन संघ के सहारनपुर मंडल के प्रभारी सीमांत गौतम ने किया। बैठक में विकास दीप, विवेक भारती, शिव कुमार, सतीश चंद सिद्धू, हर्षवर्धन, दीपक, प्रदीप गौतम आदि मौजूद रहे।