{"_id":"652cdd4b8080b906b603d970","slug":"4111-people-got-treatment-in-health-fair-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1002-9580-2023-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - आरोग्य मेले में 4111 ने कराया उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - आरोग्य मेले में 4111 ने कराया उपचार
Mon, 16 Oct 2023 12:20 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Mon, 16 Oct 2023 12:20 PM IST
विज्ञापन
फोटो समाचार
संवाद न्यूज़ एजेंसी
मुजफ्फरनगर। बदलते मौसम में इन दिनों डेंगू, वायरल और टायफाइड बड़ी संख्या में लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है। शहर से लेकर गांव देहात तक हर घर में बुखार लोगों को तपा रहा है। मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में मरीजों की संख्या चार हजार से भी अधिक रही। हर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर बड़ी संख्या में मरीज पहुंचे। इनमें सबसे अधिक मरीज बुखार के रहे।
रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर लगने वाले मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में 4111 मरीजों ने पहुंचकर उपचार कराया। इनमें 1552 पुरुष, 1561 महिलाएं और 998 बच्चे शामिल हैं। सबसे अधिक संख्या में 1156 मरीज बुखार व अन्य, 723 मरीज गैस्ट्रो और 337 मरीज त्वचा की शिकायत लेकर पहुंचे। इनके अलावा खांसी, नजला और जुकाम लोगों को परेशान कर रहा हैं। आरोग्य मेले में बुखार, सांस, मधुमेह, त्वचा, गैस्ट्रो, पेट दर्द, सिर सर्द, बदन दर्द, चर्म रोग, सर्दी खांसी, ब्लड प्रेशर से ग्रस्त मरीज पहुंचे।
सीएमएस डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि इन दिनों बुखार का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। इसमें मरीजों की तेजी से प्लेटलेट्स कम हो रही हैं। डेंगू, वायरल और टायफाइड बुखार लोगों को तपा रहा है। उनका कहना है कि अस्पताल में बड़ी संख्या में बुखार के मरीज भर्ती हैं। जिनका उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
इन बातों का रखें खास ख्याल
- बुखार के मरीज नारियल पानी का इस्तेमाल करें।
- पूरी आस्तीन के कपड़ें पहनें और मच्छर से बचें।
- ताजा फल खाएं और तरल पदार्थों का सेवन करें।
- कटे हुए ज्यादा देर रखे हुए फलों का सेवन न करें।
- बासी खाना खाने से बचें और तले भुने का परहेज करें।