फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   41 thousand applications to vote by

जिले में वोट के लिए 41 हजार ने किया आवेदन    

Sat, 22 Oct 2016 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Sat, 22 Oct 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
41 thousand applications to vote by
वोट - फोटो : अमर उजाला
जिले में वोट बनवाने के लिए 41 हजार नए मतदाताओं ने आवेदन किया है। एक जनवरी 2017 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले सभी युवाओं को 22 एवं 23 अक्तूबर को आखिरी मौका दिया जाएगा। प्रत्येक बूथ पर बीएलओ तैनात रहेगा।       
विज्ञापन


विकास भवन में पत्रकारों से वार्ता में डीएम डीके सिंह ने बताया कि जिले में मतदाता पुनरीक्षण का कार्य 15 सितंबर से चल रहा है। यह 23 अक्तूबर को समाप्त हो जायेगा। 22 एवं 23 अक्तूबर को अंतिम मौका दिया गया है। जिन लोगों को नाम जुड़वाना, कटवाना, हटवाना या ठीक कराना वह इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। जिले में 1829 बूथ हैं, प्रत्येक बूथ पर बीएलओ नौ से पांच बजे तक दोनो दिन बैठेगा।
विज्ञापन


वेबसाइट पर बीएलओ का नाम, पता और मोबाइल नंबर देखा जा सकता है। दो जनवरी को सूची का अंतिम प्रकाशन करा दिया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर शुक्रवार को जिले भर में मतदाता जागरूकता रैलियां निकाली गई और नारा दिया गया आखिरी मौका चलो बूथ की ओर। मतदान केंद्रों पर बीएलओ के कार्य की जांच को 143 अधिकारियों की अलग से ड्यूटी लगाई गई है। डीएम ने बताया कि जिले में अभियान के अंतर्गत 41 हजार ने नये वोट के लिए आवेदन किया है, तेरह हजार के वोट काटने के आवेदन आए हैं। इन सबकी जांच की जा रही है। अगले माह से मतदाता पहचान पत्र इन लोगों को मिलने शुरू हो जाएंगे। वार्ता में एडीएम प्रशासन मनोज सिंह मौजूद रहे।       
विज्ञापन
विज्ञापन


नाम काटने से पहले नोटिस      
मुजफ्फरनगर। डीएम ने बताया कि किसी भी व्यक्ति का नाम वोटर लिस्ट से काटने से पहले उसे नोटिस दिया जाएगा कि क्या जो नाम कट रहा है वह सही है। यदि किसी का डबल वोट मिलता है उसके खिलाफ कार्रवाई होगी और तीन माह की जेल हो सकती है।       
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed