फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   41 players selected in trials of Kabaddi, Kho-Kho, Volleyball and gymnastics

Muzaffarnagar News: कबड्डी, खो-खो, वॉलीबाल व जिम्नास्टिक के ट्रायल में 41 खिलाड़ी चयनित

Sat, 16 Sep 2023 01:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Sat, 16 Sep 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
41 players selected in trials of Kabaddi, Kho-Kho, Volleyball and gymnastics
डीएवी कालेज में आयोजित जि​म्निस्टक प्रतियोगिता में प्रतिभाग  करते ​खिलाडी। सवाद
फोटो समाचार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर। चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में कबड्डी, खो-खो, वॉलीबाल और जिम्नास्टिक की प्रतियोगिताओं के लिए जिला स्तरीय ट्रायल कराया गया। जिसमें 41 खिलाड़ियों ने बाजी मारते हुए मंडल स्तरीय ट्रायल के लिए चयन किया।

जिला क्रीड़ाधिकारी लक्ष्यराज त्यागी ने बताया कि 26 से 28 सितंबर तक मिरजापुर में प्रदेश स्तरीय महिला खो-खो व वॉलीबाल प्रतियोगिता और आगरा में महिला जिम्नास्टिक व कबड्डी प्रतियोगिता कराई जाएगी। जिसको लेकर शुक्रवार को चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में चारों प्रतियोगिताओं को लिए जिला स्तरीय ट्रायल कराया गया। इसमें कुल 91 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था। कबड्डी में 12 खिलाड़ी अंजलि, सोनम, वंशिका, वर्षा, शिवानी सैनी, प्रिंति, रूपा, साक्षी, आरती, नेहा, अंजलि और शबनम का चयन हुआ।
विज्ञापन

खो-खो के लिए 12 खिलाड़ी रिया चैधरी, अंजलि, शबनम, खुशी सैनी, राधिका सैनी, ज्योति, अंजलि, नेहा, आंचल, पारूल, सोनम और नंदिनी चयनित हुई। वॉलीबाल में भी 12 खिलाड़ी लाईबा, आराध्या पंडित, हिना, अवनी भारद्वाज, आरजू, अलीना, लीजा, पायल, पूजा, आरजू, तनु और सानिया का चयन हुआ। इसके अलावा जिम्नास्टिक में पांच खिलाड़ी चयनित हुई। जिनमें जेबा परवीन, नंदनी, आयुषी, इशिका और रितिका शामिल हैं। इस मौके पर जिला वॉलीबाल संघ के सचिव मुजम्मिल हुसैन, जिला कबड्डी संघ के सचिव रामपाल सिंह, जिला जिम्नास्टिक संघ के सचिव रोहित केशले, जिला कबड्डी संघ के सह सचिव शमशाद, उपेंद्र चैहान, किरन गौतम, रेनू रानी, गौरव कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed