{"_id":"5dcd9e978ebc3e54d61e0f1b","slug":"41-couples-get-married-in-purkaji-muzaffarnagar-news-mrt453608545","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरकाजी में 41 जोड़ों का विवाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरकाजी में 41 जोड़ों का विवाह
विज्ञापन
पुरकाजी खंड विकास कार्यालय पर आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना कार्यक्रम में वर वधू को प्
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरकाजी में 41 जोड़ों का विवाह
पुरकाजी। खंड विकास कार्यालय प्रांगण में 41 जोड़ों का विवाह कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस दौरान पंडित सेवा राम द्वारा मंत्रोच्चारण कर 39 जोड़ों का हिंदू रीति रिवाज से विवाह और मौलाना शहाबुदीन द्वारा दो जोड़ों का निकाह कराया गया। विधायक प्रमोद ऊंटवाल व ब्लॉक प्रमुख निशि त्यागी द्वारा प्रदेश सरकार की तरफ से 35 हजार का चेक व 10 हजार रुपये का सामान प्रत्येक जोड़े को दिया गया। कार्यक्रम में बीडीओ अरुण कुमार, भारत भूषण खुल्लर, प्रधान नवीन राठी, वीरेंद्र सिंह, हरिराम सक्सेना, मणिकांत गोयल, प्रधान नैपाल सिंह, प्रधान प्रताप सिंह, प्रधान मगन सिंह, प्रधान नरपत सिंह राजू राठी, डाक्टर ओपी गौतम, डाक्टर रणजीत गौरसी, विकास कुमार, कफील अहमद, आदि लोग मौजूद रहे। संचालन मैराज खालिद रिजवी ने किया।
मंच पर भिड़े भाजपा नेता
पुरकाजी। योजना के अंतर्गत प्रत्येक जोड़े को दिए जाने वाले 10 हजार रुपये के सामान पर भाजपा नेता भारत भूषण खुल्लर द्वारा सवाल खड़ा कर देने पर वहां हंगामा खड़ा हो गया। एक अन्य भाजपा नेता द्वारा बीडीओ का पक्ष लेने पर मंच पर बैठे नेता आपस में ही भिड़ गए। इस दौरान भारत भूषण खुल्लर, विकास कुमार, राजू राठी, नरपत सिंह आदि भाजपा नेताओं में जमकर नोकझोंक हुई। मामला बढ़ता देख विधायक ने मामला शांत कराया।