फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   40849 people got vaccinated in one day

एक दिन में 40849 लोगों ने टीका लगवाया

Tue, 03 Aug 2021 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
40849 people got vaccinated in one day
गांधी कॉलोनी बरात घर में वैक्सीनेशन कैप में कोरेना रोधी टीका लगाती स्वास्थकर्मी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
एक दिन में 40849 लोगों ने टीका लगवाया
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जनपद में मंगलवार को पहली बार वृहद टीकाकरण अभियान चलाया गया, जिसमें रिकॉर्ड चालीस हजार से अधिक लोगों को टीका लगाया गया। यह अब तक का सबसे बड़ा अभियान रहा।
सीएमओ डॉ एमएस फौजदार ने बताया कि मंगलवार की वृहद टीकाकरण अभियान में 40849 लोगों को कोरोना का टीकाकरण किया गया। उन्होंने बताया कि 147 टीकाकरण केंद्रों पर 38513 लोगों को टीकाकरण किया गया, जिनमें से 35906 लोगों को प्रथम डोज लगाई गई तथा 2607 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई। जनपद में ऑनलाइन स्लॉट लेकर 18 से 44 आयु वर्ग में 2336 लोगों ने अपना टीकाकरण कराया है। सीएमओ ने बताया कि मंगलवार को रिकॉर्ड तोड़ कोरोना टीकाकरण हुआ है, जिसमें ग्रामीण क्षेत्र में सबसे अधिक भौराकला गांव में 964 लोगों को टीका लगाया गया तथा नगरीय क्षेत्र में बरातघर गांधी कॉलोनी में 607 लोगों का कोरोना टीकाकरण किया गया। उधर, दीपचंद्र ग्रेन चैंबर इंटर कॉलेज नई मंडी में वैक्सीन शिविर में 326 व्यक्तियों ने टीकाकरण करवाया। प्रधानाचार्य विजय कुमार शर्मा और प्रबंधक विनोद संगल ने सभी का आभार जताया।
विज्ञापन

जनपद में मंगलवार को कोरोना संक्रमित एक मरीज मिला है। सीएमओ डॉ. एमएस फौजदार ने बताया कि मंगलवार को 1165 सैंपलों की जांच रिपोर्ट मिली है, जिनमें से एक नागरिक की रिपोर्ट कोरोना संक्रमित आई है। उसे होम आइसोलेट किया गया है। मंगलवार को एक मरीज स्वस्थ हुआ है। अब भी जिले में कोरोना संक्रमित नौ मरीजों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed