फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   40 crore income budget passed in the board meeting of District Panchayat

मुजफ्फरनगर: जिला पंचायत की बोर्ड बैठक में 40 करोड़ की आय का बजट पारित

Sat, 11 Feb 2023 12:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Feb 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
40 crore income budget passed in the board meeting of District Panchayat
जिला पंचायत की बोर्ड बैठक बैठक में हंगामा करते सदस्य जिला पंचायत सदस्य।
- हंगामे और हाथापाई की नौबत के बीच बैठक का समापन
विज्ञापन

- बोर्ड बैठक में जिला पंचायत में विकास के 17 प्रस्तावों पर लगी मोहर
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। जिला पंचायत की बोर्ड बैठक में पक्ष और विपक्ष के सदस्यों के बीच नोंकझोंक तनातनी के बीच 40 करोड़ की आय का बजट पास हो गया। विपक्ष के तीन विधायकों की मौजूदगी में विपक्षी सदस्यों ने जिला पंचायत की ओर से उनके वार्डों में उनके प्रस्तावों पर काम नहीं करने के आरोप लगाये।
जिला पंचायत सभागार में जिला पंचायत की बोर्ड बैठक का आयोजन हुआ। इसमें रालोद विधानमंडल दल के नेता विधायक राजपाल बालियान, रालोद युवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विधायक चंदन सिंह चौहान और रालोद के पुरकाजी से विधायक अनिल कुमार भी मौजूद रहे। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ वीरपाल निर्वाल ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

बोर्ड बैठक की कार्यवाही अपर मुख्य अधिकारी जितेन्द्र कुमार द्वारा शुरू की गयी। एजेंडा प्रस्तुत करने के साथ ही अन्य प्रस्ताव भी रखे गये। इसमें दो विशेष प्रस्ताव के साथ ही कुल 18 प्रस्तावों को सदन के सामने प्रस्तुत किया गया। एक प्रस्ताव को छोड़कर सभी प्रस्तावों को सदन में बहुमत के आधार पर पारित कर दिया गया। एजेंडा पारित होने के उपरांत विपक्षी खेमे के सदस्य अंकित कुमार ने विपक्ष को दबाने, उनके क्षेत्रों में विकास कार्य नहीं कराने, उनके प्रस्तावों को निरस्त करते हुए दूसरे लोगों के प्रस्तावों पर कार्य कराये जाने और विपक्ष को अपमानित करने के आरोप लगाते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ वीरपाल निर्वाल के समक्ष कड़ी नारजागी जताई। इसी बीच सत्ता पक्ष के सदस्य बिल्लू व अन्य ने भी विपक्षी सदस्यों के इस एतराज पर टीका टिप्पणी कर दी। इसी को लेकर दोनों पक्षों के सदस्यों में झड़प होने लगी। मामला इतना बढऩे लगा कि दोनों पक्ष आमने सामने आ गये और हाथापाई के हालात बन गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक राजपाल बालियान ने माइक संभाला और सदस्यों को सदन की गरिमा का मान रखने की नसीहत दी। विधायक अनिल कुमार ने कहा कि जनता ने सभी को चुना है, तो अपेक्षा भी रहती है, ऐसे में सत्ता पक्ष को ज्यादा मिल रहा है, तो विपक्ष को भी कुछ काम देना चाहिए। विधायक चंदन चौहान ने कहा कि जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी क्षेत्र में विकास के साथ ही सदन की गरिमा को बनाये रखने की भी होती है।
जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ वीरपाल निर्वाल ने सभी को भरोसा दिया कि सदन में सभी का मान रखा जायेगा। सभी के वार्डों में हम काम करा रहे हैं। बोर्ड बैठक में वर्ष 2022-23 के संशोधित बजट के साथ वर्ष 2023-24 का मूल बजट भी पारित किया गया। 2023-24 के लिए 40 करोड़ रुपये की आय का बजट पारित किया गया है। जबकि जिला पंचायत के पास वर्तमान में 22.80 करोड़ रुपये का प्रारंभिक धन अवशेष है। इसके साथ ही वार्षिक व्यय भी प्रस्तुत करते हुए सदन की मंजूरी प्राप्त की गयी। इसके साथ साथ पंचम राज्य वित्त और 15वें वित्त के तहत प्राप्त धनराशि से निर्माण एवं विकास कार्यों की योजनाओं को भी सदन में स्वीकृति प्रदान की गयी है।

सभागार में सौर ऊर्जा संयंत्र लगाया जायेगा, ताकि विद्युत पर खर्च को कम किया जा सके। गौशाला के निर्माण पर 3.50 करोड़ के खर्च का प्रस्ताव रखा गया, जिसे सदन ने अस्वीकृत कर दिया है। इस प्रस्ताव के खारिज होने के साथ ही कुल 17 प्रस्ताव पारित किये गये हैं। बैठक में ब्लॉक प्रमुख गौतम, मालती देवी, अक्षय पुण्डीर, नरेन्द्र सिंह और अरविन्द त्यागी के अलावा सीएमओ डॉ महावीर सिंह फौजदार व अन्य सदस्यगण तथा अधिकारी मौजूद रहे। संचालन एएमए जितेन्द्र कुमार ने किया। बैठक से गैर हाजिर अधिकारियों को नोटिस जारी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed