{"_id":"5e42f6f28ebc3ee61c456c21","slug":"4-15-lakh-robbery-in-broad-daylight-from-the-manager-of-the-gas-agency-devband-news-mrt4684646150","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस एजेंसी के मैनेजर से दिनदहाड़े 4.15 लाख की लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैस एजेंसी के मैनेजर से दिनदहाड़े 4.15 लाख की लूट
विज्ञापन
लूट की वारदात के बाद बंद पड़ी राणा गैस एजेंसी
- फोटो : DEVBAND
गैस एजेंसी के मैनेजर से दिनदहाड़े 4.15 लाख की लूट
देवबंद (सहारनपुर)। मोहल्ला सराय मालियान में बाइक सवार दो बदमाशों ने दिनदहाड़े तमंचे से आतंकित कर बैंक जा रहे राणा गैस एजेंसी के मैनेजर से 4.15 लाख रुपये लूट लिए और फरार हो गए। यह एजेंसी सपा सरकार में राज्यमंत्री रहे स्वर्गीय राजेंद्र सिंह राणा की है।
सहारनपुर-मुजफ्फरनगर हाईवे पर मोहल्ला सराय मालियान के समीप राणा गैस एजेंसी है। एजेंसी मैनेजर शिवचौक निवासी आशु बैग में कैश लेकर उसे जमा कराने पंजाब नेशनल बैंक जा रहा था। वह सराय मालियान स्थित भाजपा जिलाध्यक्ष डा. महेंद्र सिंह सैनी के आवास के पास पहुंचा ही था कि पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने उसकी बाइक को रोक लिया। बदमाशों ने आशु की कनपटी पर तमंचा सटाकर नगदी भरा बैग लूट लिया और शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। आशू ने फोन कर एजेंसी मालिक और पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलने पर जिला कोआपरेटिव बैंक के पूर्व चेयरमैन अरुण राणा, स्व. राजेंद्र सिंह राणा के बेटे व सपा नेता कार्तिकेय राणा मौके पर पहुंचे। पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई और जांच की। देर रात मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई थी।
रेकी कर की वारदात, खंगाले जा रहे सीसीटीवी कैमरे
बदमाशों ने रेकी के बाद 4.15 लाख रुपये की लूट को अंजाम दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वारदात स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं। हालांकि देर रात तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
गैस एजेंसी संचालक कार्तिकेय राणा ने बताया कि मैनेजर आशु प्रतिदिन कैश लेकर उसे जमा कराने के लिए बैंक जाता था। जिस तरह बदमाशों ने वारदात की, उससे लगता है कि बदमाश कई दिन से ताक में लगे थे। पुलिस का कहना था कि हो सकता है वारदात से पहले रेकी की गई। वारदात स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। वहीं एसपी देहात विद्यासागर मिश्र का कहना था कि पुलिस के अलावा एसओजी और क्राइम ब्रांच को भी मामले की जांच में लगाया गया है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
स्वाट व पुलिस बल तैनात, फिर भी लूट
ईदगाह मैदान में सीएए के विरोध में महिलाओं का धरना प्रदर्शन चल रहा है। इस कारण स्वाट टीम समेत भारी पुलिस बल मोहल्ला सराय मालियान के आसपास ही मौजूद रहता है, जबकि खानकाह पुलिस चौकी के बाहर 24 घंटे पुलिस तैनात रहती है। इसके बावजूद राणा गैस एजेंसी मैनेजर से लूट कर बदमाश फरार हो गए। आबादी के बीच वारदात से लोगों में दहशत है।
देवबंद गैस एजेंसी के गोदाम कीपर से भी हुई थी लूट
2017 में देवबंद गैस एजेंसी के गोदाम कीपर सहारनपुर निवासी बजरंगी के साथ भी बदमाशों ने दिनदहाड़े 1.25 लाख की लूट की थी। बजरंगी कैश लेकर एजेंसी के आफिस आ रहा था। रेलवे लाइन के समीप बदमाश हमला कर उससे नगदी लूटकर ले गए थे। एजेंसी के मैनेजर यूसुफ ने बताया कि रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी, लेकिन आज तक पुलिस ने खुलासा नहीं किया है। उल्टा बजरंगी को ही परेशान किया जा रहा है।

राणा गैस एजेंसी पर लूट की घटना के बाद एकत्र लोग- फोटो : DEVBAND