फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   39 most corona infected in the city

जिले में 45 लोग कोरोना संक्रमित मिले

Wed, 25 Nov 2020 12:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2020 12:17 AM IST
विज्ञापन
39 most corona infected in the city
महावीर चौक पर कोरोना टेस्टिगं कराते लोग। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
शहर में सबसे अधिक 39 कोरोना संक्रमित मिले
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहरी क्षेत्र में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। इसके बावजूद लोग कोरोनों से बचाव के प्रति गंभीर नहीं है। बाजारों में भीड़ खत्म नहीं हो रही है। कोविड से बचने के लिए नियमों का पालन नहीं हो रहा है। मंगलवार को जिले में 45 नए मरीज कोरोना के पाए गए, जिनमें से 39 संक्रमित लोग शहरी क्षेत्र के है। बाकी छह लोग देहात के हैं। मंगलवार को भी केवल 15 मरीज ही ठीक हुए, जिससे एक्टिव मरीज भी बढ़ते जा रहे है। अब मरीज बढ़ कर 387 हो गए हैं।

अब कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी के साथ बढ़ रही है।
सीएमओ डॉ प्रवीण चोपड़ा ने बताया कि मंगलवार को 783 सैंपलों की जांच रिपोर्ट आई। इसके अलावा रैपिड एंटीजन टेस्ट भी कराए गए। 45 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें सबसे अधिक शहरी क्षेत्र में 39 मरीज मिले हैं। जानसठ क्षेत्र में एक और खतौली में पांच मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए। यूपी स्टील में तीन, लाल बाग में चार, भरतिया कालोनी में पांच, लक्ष्मण विहार में तीन, एटूजेड कॉलोनी में दो, सरवट, गांधीनगर में दो, प्रेमपुरी, ग्रीन स्टेट, सुभाषनगर, अवध विहार, नई मंडी, श्याम विहार, विश्वकर्मा चौक, सुमन विहार, साउथ सिविल लाइन, आत्मकुंज, रेशू विहार, कंबल वाला बाग, रामलीला टिल्ला आदि कॉलोनी में भी मरीज मिले हैं। जिले में अब तक कोरोना के 6676 मरीज मिल चुके हैं। इनमें से 6202 कोरोना को मात दे चुके हैं, जबकि अभी भी 387 मरीजों का उपचार चल रहा है। सीएमओ ने बताया कि अब रैपिड एंटीजन टेस्ट की संख्या बढ़ाई है। शहर में ही रोजाना करीब एक हजार लोगों के टेस्ट किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed