फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   363 young people selected from

बिजनौर की तीन तहसीलों के 6387 में से 363 युवाओं का चयन 

Wed, 07 Dec 2016 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Wed, 07 Dec 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
363 young people selected from
सैना भर्ती में आए बिजनौर के युवक। - फोटो : अमर उजाला
कड़ाके की ठंड और कोहरा भी युवाओं के जज्बे को नहीं रोक पा रहा है। रात से ही बिजनौर की तीन तहसीलों के युवा खुले आसमान के नीचे  स्पोर्ट्स स्टेडियम के बाहर इकट्ठा हुए। देश सेवा की उमंग लिए अभ्यर्थी घंटों नंगे बदन मैदान में बैठे रहे। दौड़ के दौरान एक अभ्यर्थी चोट लगने से घायल हो गया, वहां मौजूद चिकित्सकों ने उसका उपचार किया।
विज्ञापन


सेना की भर्ती के आठवें दिन बिजनौर जनपद का नंबर था। तीन तहसील नजीबाबाद, बिजनौर सदर और धामपुर के युवा कड़ाके की ठंड के बीच देर रात से ही स्पोर्ट्स स्टेडियम के बाहर इकट्ठा होना शुरू हो गए थे। रात दो बजे से सेना अधिकारियों ने अभ्यर्थियों की चेकिंग शुरू कर दी थी। तलाशी और कागजात चेक करने के बाद युवाओं को नुमाइश ग्राउंड के भीतर लिया गया। भर्ती के दौरान घना कोहरे के बीच युवा खुले मैदान में घंटों नंगे बदन बैठे रहे।
विज्ञापन


बिजनौर से भर्ती के लिए 9700 युवाओं ने रजिस्ट्रेशन करा रखा था, जिनमें से 6387 ही स्टेडियम पहुंच पाए। फ्री हाइट पूरी नहीं होने के चलते अधिकारियों ने 963 को बाहर कर दिया। कुल मिलाकर 5424 युवाओं ने 1600 मीटर के ट्रैक पर रेस लगाई। जिनमें से मात्र 363 का ही चयन हो पाया।  रेस के दौरान दर्जनों युवक ट्रैक पर गिर गए। इस दौरान एक युवक चोट लगने से घायल हो गया। रिजेक्ट अभ्यर्थियों ने हंगामे का प्रयास किया तो पुलिस ने उन्हें हड़काकर भगा दिया।       
विज्ञापन
विज्ञापन


भर्ती करवाने के लिए दलाल ने मांगे पैसे      
मुजफ्फरनगर। सेना भर्ती के दौरान सहारनपुर के युवक से दलाल ने भर्ती के नाम पर एक लाख रुपयों की मांग की। सेना और पुलिस अधिकारी आरोपी की तलाश में जुटे हैं। सहारनपुर से भर्ती के लिए आए युवक से एक व्यक्ति ने सेना में भर्ती कराने के नाम पर एक लाख रुपये की मांग की और बुधवार सुबह नुमाइश ग्राउंड पर सुबह आठ बजे पैसे लेकर आने को कहा।

युवक ने मामले की जानकारी सेना और पुलिस अधिकारियों को दी। सुबह ग्राउंड पर आरोपी का इंतजार किया गया, लेकिन वह नहीं आया। बाद में आरोपी द्वारा दिए गए नंबर पर अधिकारियों ने फोन कर उसे जमकर हड़काया। आरोपी का नंबर ट्रैस कर उसकी तलाश की जा रही है।       

जनपद और शामली का नंबर आज
मुजफ्फरनगर। सेना की आज होने वाली भर्ती में जनपद, शामली और बिजनौर के युवा पहुंचेंगे। इसके लिए वह अपना टेस्ट देंगे। खतौली और जानसठ, शामली की कैराना और बिजनौर जनपद की नगीना और चांदपुर तहसीलों के युवाओं को शुक्रवार को मौका मिलेगा। पांच जगहों से करीब 12 हजार अभ्यर्थियों की एक साथ भर्ती होने के चलते बुधवार दोपहर से ही शहर में इनकी भीड़ दिखाई देने लगी थी।       


प्रशासन हुआ अलर्ट
मुजफ्फरनगर। आज स्थानीय युवकों की भर्ती होने के चलते पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है। एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि भर्ती में जनपद के युवकों के आने के चलते हंगामे की संभावना ज्यादा रहती है। इसके चलते पुलिस को अतिरिक्त सतर्कता बरतने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed