फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   357 infected including 41 detainees, woman dead

जेल के 41 बंदियों समेत 357 संक्रमित, महिला की मौत

Mon, 19 Apr 2021 11:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Apr 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
357 infected including 41 detainees, woman dead
कोरोना जांच केंद्र पर उमड़ी लोगों की भीड़। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
जेल के 41 बंदियों समेत 357 संक्रमित, महिला की मौत
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जनपद में कोरोना संक्रमण कम नहीं हो रहा है। शहर से लेकर देहात तक बुरा हाल है। सोमवार को कोरोना से एक महिला की मौत हो गई, जबकि 357 नए संक्रमित मिले हैं। कोरोना से अभी तक जिले में 136 लोगों की मौत हो चुकी है। सोमवार को 111 मरीज ठीक भी हुए, फिर भी सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 2730 हो गई।
सीएमओ डॉ. एमएस फौजदार ने बताया कि 61 वर्षीया महिला को संक्रमित पाए जाने पर 13 अप्रैल को बेगराजपुर के मेडिकल कॉलेज स्थित कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान सोमवार को उसकी मृत्यु हो गई। कोविड प्रोटोकॉल के तहत शव का अंतिम संस्कार कराया गया। वहीं 357 में से शहर में सबसे अधिक 228 लोग पॉजिटिव आए। शहर से लगे क्षेत्र में 38 मरीज मिले हैं। खतौली ब्लॉक क्षेत्र में 35, बघरा में आठ, बुढ़ाना में छह, चरथावल में नौ, जानसठ में चार, मोरना में 11, पुरकाजी में पांच, शाहपुर में 13 मरीज मिले।
विज्ञापन

इसके अलावा जिला कारागार में 41 बंदी पॉजिटिव आए हैं। आर्यपुरी में छह, आनंदपुरी में दो, संगम विहार में दो, बचन सिंह कालोनी में आठ, द्वारिकापुरी में चार, आवास विकास में नौ, गांधी कालोनी में आठ, कंबल वाला बाग में पांच, एकता विहार में छह, कृष्णापुरी में पांच, नई मंडी में नौ, लाल बाग में चार, पटेलनगर में तीन, एटूजेड कालोनी में दो, जिला अस्पताल में दो, जिला महिला अस्पताल में चार, जज कंपाउंड में दो, चुंगी नंबर दो में चार, चरथावल में छह मरीज मिले हैं। सीएमओ ने बताया कि कोरोना का संक्रमण देहात में भी बढ़ रहा है। इसके लिए सैंपलिंग बढ़ाई गई है। अब तक जिले में 12321 कोरोना के मरीज मिल चुके हैं, जिनमें से 9455 ठीक हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा नेता सचिन सिंघल की हालत बिगड़ी
मुजफ्फरनगर। नई मंडी निवासी भाजपा के जिला मंत्री सचिन सिंघल की हालत बिगड़ गई है। रविवार देर रात उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया। कोरोना संक्रमित होने पर सचिन सिंघल को गत सप्ताह मेडिकल कॉलेज बेगराजपुर में भर्ती कराया गया था। यहां सही उपचार न होने की शिकायत भी उन्होंने की थी। तब परिजनों ने उन्हें मेरठ के लोकप्रिय अस्पताल में भर्ती कराया। भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने बताया कि रविवार रात उनकी हालत बिगड़ने पर आईसीयू में शिफ्ट कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed