फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   35 elders of Punjabi society honored on Partition Horror Memorial Day

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर पंजाबी समाज के 35 बुजुर्ग सम्मानित

Mon, 15 Aug 2022 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Aug 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
35 elders of Punjabi society honored on Partition Horror Memorial Day
गुरूद्वारा साहिब में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम में विस्थापित बुजुर्ग महिला को सम्? - फोटो : DEVBAND
विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर पंजाबी समाज के 35 बुजुर्ग सम्मानित
विज्ञापन

सहारनपुर, देवबंद। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर गुरु हरकिशन सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा सन् 1947 में बंटवारे के समय पाकिस्तान से विस्थापित होकर आए पंजाबी समाज के 35 बुजुर्गों को विरासत-ए-आजादी सम्मान देकर उनका अभिनंदन किया गया।

शनिवार रत गुरुद्वारा श्री गुरुनानक सभा में आयोजित कार्यक्त्रस्म में मुख्य अतिथि लोनिवि राज्यमंत्री बृजेश सिंह ने कहा कि पंजाबी समाज के उन बुजुर्गों को वह नमन करते हैं जिन्होंने विभाजन के दौरान मौत को तो स्वीकार किया लेकिन धर्म नहीं बदला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विभाजन के दौरान मारे गए लाखों लोगों को सच्ची श्रद्धांजलि देने का सराहनीय कार्य किया है। गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब कमेटी के अध्यक्ष डॉ. हरबंस सिंह चुघ व सहारनपुर नगर विधायक राजीव गुंबर ने कहा कि विभाजन के दौरान सबसे अधिक प्रभावित पंजाबी समाज हुआ है, लेकिन हमारे बुजुर्गों ने अपने संघर्ष व हौंसले की बदौलत अपना मुकाम बनाया। राष्ट्रपति पदक से सम्मानित पूर्व प्रधानाचार्य धर्मपाल महाजन ने बताया कि बंटवारे के समय उनके परिवार के पांच लोगों को मौत के घाट उतार दिया गया था। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. महेंद्र सिंह सैनी, उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी के सदस्य सुखदर्शन सिंह बेदी, एसडीएम दीपक कुमार व सीओ रामकरन सिंह आदि ने भी विचार रखे। ज्ञानी गुरदयाल सिंह ने दिवंगतों की आत्मिक शांति के लिए अरदास कराई। ट्रस्ट अध्यक्ष सेठ कुलदीप छाबड़ा ने अतिथियों का आभार जताया। संचालन गुरजोत सिंह सेठी ने किया। इस मौके पर बालेंद्र सिंह, बलदीप सिंह, श्याम लाल भारती, सतीश गिरधर, हरविंदर सिंह बेदी, सचिन छाबड़ा, अरुण गुप्ता, राजेश अनेजा, विकास त्यागी, अभिषेक त्यागी, हर्ष भारती व अमनदीप सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed