फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   34 people found corona infected in the district

जिले में 34 लोग कोरोना संक्रमित मिले

Mon, 09 Nov 2020 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
34 people found corona infected in the district
नगर के बाजार शिव चौक पर उमडी भीड़। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
जिले में 34 लोग कोरोना संक्रमित मिले
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार एक बार फिर रविवार को बढ़ गई। ग्रामीण इलाकों के मुकाबले शहर में अधिक लोग कोरोना से प्रभावित हो रहे हैं। रविवार को भी 34 लोग संक्रमित मिले, जिनमें शहर के 24 लोग शामिल हैं, जबकि देहात में दस केस मिले। इसके बावजूद भी नागरिक कोरोना के प्रति गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं। रविवार को भी त्योहारी सीजन के चलते बाजारों में काफी भीड़ रही। इस दौरान कोविड प्रोटोकॉल का पालन नहीं हो रहा है।

एक सप्ताह से कोरोना के केस कम मिल रहे थे। रोजाना केस मिलने का आंकड़ा दस तक आ गया था, मगर अब लगातार केस बढ़ रहे हैं। ठीक होने वाले मरीज कम हो गए तथा नए केस ज्यादा मिलने से एक्टिव मरीज भी बढ़ते जा रहे हैं। सीएमओ डॉ प्रवीण चोपड़ा ने बताया कि रविवार को 1044 सैंपलों की जांच रिपोर्ट मिली। कई स्थानों पर रैपिड एंटीजन टेस्ट भी कराए गए। इनमें से 34 नए मरीज मिले हैं। इनमें शहर में 19, नई मंडी क्षेत्र में पांच, बधरा ब्लॉक में तीन, खतौली में छह तथा बुढ़ाना में एक मरीज मिला है। शहर में भरतिया कालोनी, गांधी कालोनी, इंदिरा कालोनी, साकेत, कच्ची सड़क, कल्याणपुरी, सिविल लाइन, पटेलनगर, पंचमुखी,आर्यपुरी, दाल मंडी आदि स्थानों पर मरीज मिले हैं। जबकि 33 मरीज ठीक हुए हैं। जिले में अब कोरोना के 6112 केस मिल चुके हैं। इनमें से 5751 मरीज ठीक हुए हैं। जबकि अभी जनपद में 277 एक्टिव केस है। इन मरीजों का उपचार चल रहा है। सीएमओ ने कहा कि लोगों को अभी भी भीड़भाड़ वाले इलाकों में जरूरत पड़ने पर ही जाना चाहिए। साथ ही हाथों को सैनिटाइज करने के साथ मास्क का जरूर प्रयोग करना चाहिए।

शहर में सोशल डिस्टेसं से बेपरवाह भीड।

शहर में सोशल डिस्टेसं से बेपरवाह भीड।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed