{"_id":"6001dc568ebc3e31d240a381","slug":"3328-got-job-in-employment-fair-muzaffarnagar-news-mrt520716062","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोजगार मेला : 3328 को मिली नौकरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोजगार मेला : 3328 को मिली नौकरी
विज्ञापन
श्रीराम कालेज में आयोजित रोजगार मेला में भीड़।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
रोजगार मेले में 3328 को मिली नौकरी
मुजफ्फरनगर। मिशन रोजगार अभियान के अंतर्गत जिला प्रशासन ने श्रीराम कॉलेज में वृहद रोजगार मेला एवं नियुक्ति पत्र वितरण समारोह हुआ। मेले में 56 कंपनियों ने 3328 युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया।
कौशल विकास मिशन, क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय एवं राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान की ओर से आयोजित वृहद रोजगार मेले में तकरीबन छह हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया। 56 कंपनियों ने जनपद के युवाओं को रोजगार प्रदान करने के लिए इस रोजगार मेले में हिस्सा लिया। इसमें 22 कंपनियां मुजफ्फरनगर एवं 34 कंपनियां अन्य राज्यों से रोजगार मेले में सम्मलित रहीं। 3328 अभ्यर्थियों को उनकी योग्यता एवं साक्षात्कार के आधार पर विभिन्न पदों पर कार्य करने के लिए चुना गया। चयनित युवाओं को राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल एवं बुढ़ाना विधायक उमेश मलिक ने नियुक्ति पत्र दिए।
मौके पर डीएम सेल्वा कुमारी जे, सीडीओ आलोक यादव, एडीएम प्रशासन अमित सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह, श्रीराम ग्रुप के चेयरमैन डॉ एससी कुलश्रेष्ठ आदि मौजूद रहे। रोजगार मेले में विभिन्न विभागों के स्टॉल भी लगाए गए, जिनमें सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

श्रीराम कॉलेज में लगे रोजगार मेले में मंचासीन राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल समेत अन्य अतिथिगण।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

श्रीराम कालेज में आयोजित रोजगार मेला में नियुक्ति पत्र देते राज्यमंत्री व विधायक।- फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन