फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   320 health workers receive corona vaccine

जिले में 320 स्वास्थ्य कर्मियों को लगा कोरोना वैक्सीन का टीका

Sun, 17 Jan 2021 12:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
320 health workers receive corona vaccine
सामुदायिक स्वास्थ केद्र मखियाली में प्रथम कोविड टीका लगवाता स्वास्थकर्मी योगेश त्यागी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। जिले में चार स्थानों पर पहले चरण में स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना से बचाव के टीके लगाए गए। 400 स्वास्थ्य कर्मियों को टीके लगाए जाने थे, जिनमें से 320 स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन की डोज दी गई, जो लक्ष्य का 80 प्रतिशत रहा।
विज्ञापन

शनिवार को पीएम नरेंद्र मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन के उपरांत मखियाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर डीएम सेल्वा कुमारी जे और एसएसपी अभिषेक यादव ने टीकाकरण का शुभारंभ किया। सीएमओ डा. प्रवीण चोपड़ा ने बताया कि जिले के चार केंद्रों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मखियाली, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जानसठ, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरथावल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खतौली में कोरोना टीकाकरण हुआ। प्रत्येक केंद्र पर 100 लाभार्थियों को टीकाकरण करने के लिए पार्टल के माध्यम से चयन किया गया। चारों केंद्रों पर 400 लाभार्थियों का टीकाकरण करने का लक्ष्य था। सीएचसी मखियाली में 82 लाभार्थियों ने टीके लगवाए, जिनमें 73 महिलाओं और नौ पुरुषों का टीकाकरण हुआ। सीएचसी जानसठ में 84 लाभार्थियों को टीके लगे, जिनमें से 57 महिलाएं तथा 27 पुरुष रहे। सीएचसी चरथावल में 84 लाभार्थियों का टीकाकरण हुआ, इनमें 62 महिलाएं तथा 22 पुरुष थे। सीएचसी खतौली में सबसे कम 70 लाभार्थियों का टीकाकरण हुआ। यहां 49 महिलाओं तथा 21 पुरुषों का टीकाकरण किया गया, जिले में कुल 400 लाभार्थियों में से 320 लाभार्थियों का टीकाकरण हुआ। जिनमें से 241 महिलाएं तथा 79 पुरुष शामिल रहे। जनपद में 80 प्रतिशत टीकाकरण हुआ। मखियाली में टीकाकरण शुभारंभ के दौरान सीडीओ आलोक यादव, सीएमओ डा. प्रवीण चोपड़ा, एसडीएम सदर दीपक कुुमार, सीओ नई धनंजय कुशवाह, डा. एसके अग्रवाल, डा. महक सिंह आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

---------
टीकाकरण-
केंद्र लक्ष्य महिलाएं पुरुष कुल
मखियाली 100 79 9 82
चरथावल 100 62 22 84
जानसठ 100 57 27 84
खतौली 100 49 21 70
----------------------------------------
योग 400 241 79 320
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed