फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   32.94 lakh will be spent on Kartik fair, main bath on November 19

कार्तिक मेले पर खर्च होंगे 33 लाख, 19 नवंबर को मुख्य स्नान

Fri, 22 Oct 2021 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
32.94 lakh will be spent on Kartik fair, main bath on November 19
शुकतीर्थ में कार्तिक गंगा स्नान मेले को लेकर घाट का निरीक्षण करते जिला पंचायत अध्यक्ष डा. वीरपाल - फोटो : MUZAFFARNAGAR
कार्तिक मेले पर खर्च होंगे 32.94 लाख, 19 नवंबर को मुख्य स्नान
विज्ञापन

मोरना। तीर्थ नगरी शुकतीर्थ स्थित निरीक्षण भवन पर आयोजित बैठक में कार्तिक गंगा स्नान मेले में सांस्कृतिक, खेलकूद व धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। मेले का मुख्य स्नान 19 नवंबर को होगा। मेले के लिए 32 लाख 94 हजार रुपये का बजट पास हुआ।
तीर्थ नगरी शुकतीर्थ में जिला पंचायत के द्वारा 16 से 20 नवंबर तक प्रसिद्ध कार्तिक गंगा स्नान मेले का आयोजन किया जाएगा। शुक्रवार को मेले की तैयारी को लेकर बैठक का आयोजन हुआ। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल ने कहा कि मेले के पंडाल में इस बार सांस्कृतिक, खेलकूद व धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। विभिन्न विभागों के द्वारा प्रदर्शनी लगाई जाएगी। बैठक में जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी जितेंद्र तोमर ने बताया कि मेले के लिए 32.94 लाख रुपये का बजट रखा गया है। बैठक में लोक निर्माण, वन, स्वास्थ्य, पशु पालन, नगर पंचायत, विद्युत, एमडीए, पुलिस व प्रशासन विभाग को तैयारी की जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन

एसडीएम जानसठ जयेंद्र कुमार ने कहा कि मेले में निगरानी के लिए सीसी टीवी कैमरे लगाए जायेंगे, गंगा घाट पर गोताखोर, नाव, पीएसी मोटर बोट की व्यवस्था रहेगी। आठ नवंबर को तैयारियों का जायजा लिया जाएगा, लापरवाही बरतने वाले विभागों के विरुद्ध कार्यवाही की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव ने कहा कि मेले गड़बड़ी करने वालों से पुलिस सख्ती से निपटेगी। श्री गंगा सेवा समिति के महामंत्री महकार सिंह ने कहा कि नगरी के रास्तों की सफाई की जाए। इसके बाद अधिकारियों ने गंगा घाट व मेला स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। बैठक में एसडीओ पीडब्लूडी एसके सिंह, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी बीडीओ प्रभात कुमार श्रीवास्तव, पूर्व सभापति विनोद शर्मा, प्रधान सुशील शर्मा, जिला पंचायत सदस्य बिल्लू, अक्षय कुमार, मनोहर लाल, अरुण गर्ग, सुरजीत ईओ, अवर अभियंता आजाद धीरेंद्र, सुरेंद्र सिंह, रविन्द्र, राजकुमार प्रदीप निर्वाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed