फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   317 Lohia housing incomplete

अधूरे पड़े 317 लोहिया आवास      

Sat, 24 Jun 2017 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Sat, 24 Jun 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
317 Lohia housing incomplete
गांव ढांसरी में अधूरा पड़ा लोहिया आवास। - फोटो : amar ujala
मुजफ्फरनगर। सपा सरकार के दौरान जिले में 2016-17 में 714 लोहिया आवास बनाने का निर्णय लिया गया था। सरकार ने इनमें 397 आवासों का समस्त पैसा जारी भी कर दिया था। 317 आवासों के लिए केवल एक ही किश्त जारी हो पाई थी। प्रदेश सरकार के पास आवासों के लिए जारी करने को पैसा ही नहीं था। तब से ये आवास अधूरे ही पड़े हुए हैं। बरसात शुरू होने वाली है और इन आवासों में रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ गई है। 
विज्ञापन


सपा सरकार के समय में गरीब आवासहीन लोगों को आवास के लिए लोहिया आवास योजना चलाई गई थी। इस योजना में 2016-17 में 715 लाभार्थियों को आवास देने का निर्णय सरकार ने लिया था। इनमें सदर ब्लाक में 112, पुरकाजी में 46, बघरा में 93, चथावल में 118, जानसठ में 75, खतौली में 44, मोरना में 98, शाहपुर में 82, बुढाना ब्लाक में 46 लोहिया आवास स्वीकृत हुए। 

विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने 397 आवासों के लिए तो पूरा पैसा जारी कर दिया। लाभार्थियों को दोनों किश्त जारी कर दी गई। 317 लाभार्थी ऐसे रहे, जिन्हें केवल एक ही किश्त जारी हो पाई। जिन लाभार्थियों को दूसरी किश्त जारी नहीं हो पाई, उनके मकान छह माह से अधूरे ही पड़े हैं। पहली किश्त में इन सबको एक लाख 37 हजार 500 की किश्त जारी हुई थी। इसमें किसी की भी छत नहीं पड़ी है। दूसरी किश्त के पैसे में ही लाभार्थी छत डालते हैं। बरसात का मौसम सिर पर है, ऐसे में सभी लाभार्थियों की धड़कने बढ़ गई हैं। दूसरी किश्त का पैसा नहीं आने से टेंशन बढ़ी हुई है।       
विज्ञापन
विज्ञापन

-----       
एक लाभार्थी के खाते से वापस मंगाया पैसा      
मुजफ्फरनगर। खतौली ब्लाक के पाल गांव की गुलजार फात्मा का नाम भी लोहिया आवास के लाभार्थियों में आ गया था, बाद में जांच में पता चला कि उसके पास पक्का मकान है। विभाग ने उसे जारी पहली किश्त का पैसा वापस मंगा लिया।       
    
जल्द ही मिलेगा पैसा: श्रीवास्तव      
मुजफ्फरनगर। जिला परियोजना निदेशक वीपी श्रीवास्तव ने बताया कि जिन लाभार्थियों के पास लोहिया आवास की दूसरी किश्त नहीं पहुंची है, उनके लिए शासन को लिखा गया है। शासन ने पैसा मिलने का आश्वासन मिला है। एक सप्ताह के अंदर लोहिया आवास के लाभार्थियों को दूसरी किश्त जारी हो सकती है।       

 
एक लाभार्थी को 3.17 लाख      
मुजफ्फरनगर। लोहिया आवास के एक लाभार्थी को कुल तीन लाख 17 हजार रुपये मिलेंगे। इसमें मकान निर्माण के लिए दो किश्तों में दो लाख 75 हजार, 30 हजार रुपये सोलर लाइट के लिए और 12 हजार रुपये शौचालय के लिए अलग से मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed