फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   इटली में रैंकिंग सीरीज में दांवपेंच दिखाएंगी दिव्या

इटली में रैंकिंग सीरीज में दांवपेंच दिखाएंगी दिव्या

Sun, 19 May 2019 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
इटली में रैंकिंग सीरीज में दांवपेंच दिखाएंगी दिव्या
इटली में रैंकिंग सीरीज में दांवपेंच दिखाएंगी दिव्या
विज्ञापन

मंसूरपुर (मुजफ्फरनगर)। इटली में आयोजित होने वाली रैंकिंग सीरीज प्रतियोगिता में अंतरराष्ट्रीय महिला पहलवान दिव्या काकरान दांवपेंच दिखाएंगी। सीरीज में भाग लेने के लिए दिव्या 21 मई को रवाना होंगी। इस प्रतियोगिता से दिव्या को विश्व स्तर पर अपनी रैंकिंग में सुधार करने का मौका मिलेगा।

बता दें कि अंतरराष्ट्रीय महिला पहलवान दिव्या काकरान मंसूरपुर क्षेत्र के गांव पुरबालियान की रहने वाली हैं। दिव्या अब तक राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 66 से अधिक मेडल जीत चुकी हैं। अप्रैल महीने में चीन में आयोजित सीनियर एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में दिव्या ने कांस्य पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया था। दिव्या के पिता सूरजवीर ने बताया कि 23 से 25 मई तक इटली के ससारिन शहर में वर्ल्ड रैंकिंग सीरीज प्रतियोगिता आयोजित होगी। इस रैंकिंग सीरीज प्रतियोगिता में भारत के आठ पहलवान भाग ले रहे हैं। दिव्या 68 किलोग्राम भार वर्ग में अपनी रैंकिंग में सुधार करेगी। रैंकिंग में सुधार होने से दिव्या को ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने में मदद मिलेगी। दिव्या के रैंकिंग सीरीज प्रतियोगिता के लिए चयन हो जाने पर क्षेत्र में खुशी की लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed