{"_id":"5cdb00a6bdec22070c09041f","slug":"31557856422-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुढ़ाना के शूटरों ने पदक बटोरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुढ़ाना के शूटरों ने पदक बटोरे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुढ़ाना के शूटरों ने पदक बटोरे
बुढ़ाना। मुजफ्फरनगर में आयोजित तीसरी ओपन शूटिंग चैंपियनशिप में मलिक शूटिंग रेंज के शूटरों ने पदक बटोरे। शूटिंग रेंज पर पहुंचने पर शूटरों का स्वागत हुुआ।
मुजफ्फरनगर के बालियान शूटिंग रेंज पर आयोजित हुई तीसरी शूटिंग चैंपियनशिप में बुढ़ाना के शूटरों ने प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता में करीब 200 शूटरों ने अपना-अपना करिश्मा दिखाया। 10 मीटर एयर पिस्टल सीनियर मैन स्पर्धा में कपिल ने गोल्ड मेडल व रवि पंवार ने सिल्वर मेडल जीता। 10 मीटर एयर पिस्टल सब-जूनियर स्पर्धा में तुषार सहरावत ने गोल्ड मेड़ल जीता। आयुष सहरावत ने ब्रोंज मेडल जीता। इस शूटिंग चैंपियनशिप में बुढ़ाना के शूटरों ने विभिन्न छह मेडल पर अपना कब्जा जमाया। पदक जीतकर बुढ़ाना पहुंचे शूटरों का शूटिंग रेंज पर स्वागत हुआ। इस मौके पर शूटिंग रेंज के अध्यक्ष इंद्रपाल मलिक, कोंच मोनू मलिक, विनीत शर्मा, सचिन, विशू, नेहा, रोहित व अजय सहित सभी शूटर मौजूद रहे।