फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   श्रीलंका में बुर्के पर पाबंदी की योजना बनाने पर उलमा ने जताया एतराज

श्रीलंका में बुर्के पर पाबंदी की योजना बनाने पर उलमा ने जताया एतराज

Wed, 24 Apr 2019 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
श्रीलंका में बुर्के पर पाबंदी की योजना बनाने पर उलमा ने जताया एतराज
देवबंद (सहारनपुर)। श्रीलंका में धार्मिक स्थलों में हुए आतंकी हमले के बाद मुस्लिम महिलाओं के बुर्का पहनने पर पाबंदी की योजना बनाने के मुद्दे पर देवबंदी उलमा ने कड़ा ऐतराज जताया है। उलमा का दो टूक कहना है कि वहां की हुकूमत एक फिरके को टारगेट कर रही है जो घटिया और छोटी सोच का होना दर्शाता है।
विज्ञापन

फतवा ऑनलाइन के चेयरमैन मौलाना मुफ्ती अरशद फारुकी का कहना है श्रीलंका में धार्मिक स्थलों पर हुआ हमला निंदनीय है, लेकिन उसके नतीजे में ऐसे कानून बनाना जो किसी मजहबी दस्तूर से टकराते हों यह सरासर गलत और संयुक्त राष्ट्र संघ के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों पर हुए हमले से बुर्के पर पाबंदी लगाने का कोई ताल्लुक नहीं है। घटना की जांच करना, मुजरिमों को तलाश करके उन्हें सजा देना यह चीजें बेहद जरूरी है न की उसके नतीजे में किसी एक धर्म के लोगों को निशाना बनाकर इस तरह की कार्रवाई करना सरासर गलत है। मदरसा जामिया शेखुल हिंद के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती असद कासमी का कहना है कि वहां की हुकूमत की इस तरह की सोच रखना घटिया और छोटी सोच का होना दर्शाती है। किसी एक फिरके को टारगेट करना गलत है। उन्होंने कहा कि अगर वहां की हुुकूमत बुर्के पर पाबंदी लगाती है तो यह मुसलमानों, उनके धर्म और शरीयत पर पाबंदी लगाने वाला कदम होगा। उन्होंने कहा कि सरकार को चाहिए कि वह इसकी जांच कराकर पता लगाएं कि हमला करने वाले कौन लोग थे और उन्हें फांसी की सजा दी जाए। मुफ्ती असद ने कहा कि इस्लाम मजहब ही नहीं बल्कि दुुनिया का कोई धर्म कत्लेआम करने की इजाजत नहीं देता। जो जालिम हैं उनको सजा मिलनी चाहिए। किसी एक फिरके को टारगेट किया जाना सरासर गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed