{"_id":"5ca3ac8abdec2214516f5638","slug":"31554230410-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयंत चौधरी ने गांवों में रोड शो निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयंत चौधरी ने गांवों में रोड शो निकाला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जयंत चौधरी ने गांवों में रोड शो किया
मुजफ्फरनगर। रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने खतौली विधानसभा क्षेत्र के कई ग्रामों में रोड शो किया। इस दौरान नुक्कड़ सभा में उन्होंने मोदी और योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने गठबंधन प्रत्याशी रालोद अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह के लिए समर्थन मांगा।
रालोद नेता जयंत चौधरी ने खतौली विधानसभा क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक गांवों में रोड शो किया। रोड शो के दौरान कारों का काफी लंबा काफिला रहा। गांवों में पहुंचने पर ग्रामीणों ने जयंत चौधरी का स्वागत किया। गांव में तिसंग में नुक्कड़ सभा को संबोधित किया। सभा में जयंत चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ पर जमकर कटाक्ष किए। कहा कि सरकार में युवा, किसान, व्यापारी हर वर्ग परेशान है। केंद्र और यूपी की सरकार किसान विरोधी है। जयंत चौधरी ने टिटौड़ा, ककराला, चांदसमंद, जसौला, कैलावड़ा, गदनपुरा, अंती, मीरापुर खुर्द, खानपुर, नंगली महासिंह, मीरापुर दलपत, खेड़ी कुरैश, रसूलपुर कैलोरा, तिसंग व नावला में रोड शो किया। गांवों में ग्रामीणों ने ढोल नगाड़ों और आतिशबाजी से उनका स्वागत किया। भैंसी गांव में भी ग्रामीणों ने स्वागत किया। रोड शो में जिलाध्यक्ष अजीत राठी, चौधरी कमर हसन, प्रवक्ता अभिषेक चौधरी, धर्मेंद्र तोमर, विकास बालियान, मुकेश, इरशाद गुर्जर, चंदन सिंह चौहान, पूर्व सपा जिलाध्यक्ष श्यामलाल बच्ची सैनी, वरिष्ठ बसपा नेता ब्रजेश लोहडडा, अनिल, चरण सिंह प्रधान, कुलदीप प्रधान, अमरसिंह गुर्जर आदि शामिल रहे। बुधवार को भी जयंत चौधरी जिले में मौजूद रहेंगे। वे शाहपुर और बुढ़ाना क्षेत्र में रोड शो करेंगे।